फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Proof of age will have to now make Pancard

अब पैनकार्ड बनाने के लिए देना पड़ेगा ऐज प्रूफ

Fri, 23 May 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 23 May 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Proof of age will have to now make Pancard
यमुनानगर। अब पैनकार्ड बनवाने के लिए केवल एड्रेस प्रूफ से काम नहीं चलेगा बल्कि इसके लिए आपको ऐज प्रूफ संबंधित प्रमाण भी देना होगा। पैनकार्ड बनाने की प्रक्रिया में आयकर विभाग ने कई फेरबदल किए हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन में एड्रेस प्रूफ के साथ ऐज प्रूफ देना जरूरी है।
विज्ञापन


बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आयकर विभाग की ओर से परमानेंट अकाउंट नंबर जारी किया जाता है। जिसे पैन कार्ड कहा जाता है। जिसे बनाने के लिए आयकर विभाग ने आउटसोर्सिंग एजेंसियां बनाई हैं। जो आवेदन फार्म के साथ निर्धारित 105 रुपए फीस के साथ कमीशन जोड़ पैन कार्ड बनाने का काम करती हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में कई फेरबदल कर बीती 20 मई को एजेंसियों के नाम एक नोटिफिकेशन किया है। अब ऐज प्रूफ का प्रमाण भी लिए जाने का प्रावधान कर दिया गया है। ऐज प्रूफ में बर्थ सर्टिफिकेट या दसवीं व आठवीं का सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। इसके अलावा शपथ पत्र के बाद तहसीलदार द्वारा प्रमाणित उम्र का दस्तावेज जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के नाम के ठीक नीचे मां नाम: पैनकार्ड बनाने की प्रक्रिया में नई नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से लोगों के पास पहुंच रहे पैनकार्ड बिलकुल नए लुक में नजर आ रहे हैं। पहले पैनकार्ड में केवल पिता का नाम अंकित होता था, लेकिन अब पैनकार्ड में पिता के नाम के ठीक नीचे कार्ड धारक की मां का नाम भी अंकित किया गया है। पैनकार्ड के नए प्रोफार्मा में जरूरी दस्तावेजों के साथ मां का ब्योरा भी शामिल किया गया है।


मां का नाम शामिल करना सही: आयकर विभाग की ओर से पैनकार्ड बनाने की प्रक्रिया में नई नोटिफिकेशन के तहत कार्ड पर पिता के नाम के साथ मां का नाम भी अंकित करने के निर्णय को लोगों ने काफी सराहा। मॉडल टाउन के दिनेश, गुरजंत, अविनाशका कहना है कि जिस तरह महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को पुरुषों के बराबर साबित कर रही हैं, तो हर जगह महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा मिलना जरूरी है। पैन कार्ड में पिता के साथ मां को नाम शामिल करने के विभाग के छोटे से प्रयास से ही समाज में काफी बड़ा संदेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed