फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Progressive farmers will be honored, Yamunanagar

प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Progressive farmers will be honored, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि विभाग सर्वोत्तम कृषि प्रणालियां अपनाने वाले किसानों को सम्मानित करेगा। किसानों को यह सम्मान मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना के तहत किया जाएगा।
इसके लिए पहले किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर पंजीकरण करवाना होगा। यह पंजीकरण भी 27 दिसंबर से 15 जनवरी 2022 तक होगा। दरअसल विभाग ने किसानों आधुनिक तकनीक से प्रति प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ नई तकनीकी जैसे पानी की बचत ए फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों व टिकाऊ कृषि को अपनाने के लिए किसानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से डाटा जुटाया जाएगा। उसके बाद किसानों को चयनित कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2 किसानों को तीन-तीन लाख रुपये, तृतीय पुरस्कार 5 किसानों को एक-एक लाख रुपये एवं 50-50 हजार रुपए के 4 पुरस्कार प्रत्येक जिले के किसानों को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना के तहत किसानों को सम्मानित किया जाएगा। किसानों को नगद राशि दी जाएगी। इसके लिए किसान 27 दिसंबर से 15 जनवरी 2022 तक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। -जसविंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed