{"_id":"66d4dc2d0f203a4a700745a4","slug":"progress-is-possible-only-with-an-educated-society-azad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-124718-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित समाज से ही तरक्की संभव : आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित समाज से ही तरक्की संभव : आजाद
Mon, 02 Sep 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लालदास मंदिर सभा में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगीना के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने पहुंचकर शीश नवाया। गुरु रविदास मंदिर कमेटी की ओर से सांसद को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गुरु रविदास मंदिर सभा की ओर से उन्हें गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने व देश में गुरु रविदास महाराज के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की मांग रखी गई।
चंद्रशेखर ने कहा कि कपालमोचन क्षेत्र साधु-संतों की कर्म स्थली रहा है। इसकी विशेष मान्यता है। उन्हाेंने समाज के लोगों को संगठित होकर बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। कहा कि संत गुरु रविदास को मानने वाले पूरे विश्व में अनुयायी हैं। उनकी शिक्षाओं व आदर्शाें को देश के अनेक महापुरुषों ने अपनाकर महान कार्य किए हैं।
वह देश की सभी राज्यों सरकारों, केंद्रीय सरकार व लोकसभा में गुरु रविदास जयंती पर पूरे भारत में अवकाश को लेकर मांग करेंगे। गुरु रविदास ने कहा है कि कोई भी मानव जन्म से छोटा या बड़ा नहीं होता। मानव को उसके द्वारा किए कर्म ही बड़ा बनाते हैं। हम सभी को गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं का अनुशरण करते हुए सद्कर्म करने चाहिएं। गुरु रविदास जी की वाणी मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से बाहर कर ज्ञान के प्रकाश की ओर लेकर जाती हैं।
विज्ञापन
कोई भी समाज तब तक आगे नही बढ़ सकता, जब तक वह शिक्षित व संगठित न हो। समाज हर क्षेत्र में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करे। किसी के बहकावे में ना आकर गुरु के बताएं मार्ग पर चलें। सांसद ने कमेटी को विश्वास दिलाया कि आपकी मांग को प्रमुखता के साथ संसद में उठाया जाएगा।
मंदिर के महंत संत निर्मल दास ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज में समानता की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि धरा पर सभी मनुष्य समान हैं। कोई भी छोटा-बड़ा नहीं है। कार्यक्रम के दौरान एक गरीब परिवार की कन्या सिमरन की शादी करनाल के गांव खुखनी के सतबीर के साथ कराई गई। इस मौके पर अमरनाथ ज्ञासडा, इंद्र सैनी, फूलचंद, रमेश कुमार, रामकिशन, ईद्राज, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।