{"_id":"69ea685caf6fe7fbf706f1b4","slug":"prof-ashok-wins-first-prize-in-national-letter-writing-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-154876-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय पत्र लेखन में प्रतियोगिता प्रो. अशोक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय पत्र लेखन में प्रतियोगिता प्रो. अशोक प्रथम
Fri, 24 Apr 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज के सभागार में प्रो. बंसल को सम्मानित करते प्राचार्य व उपस्थित अन्य। संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक बंसल ने राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता ढाई आखर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता केंद्रीय मंत्रालय के डाक विभाग की ओर से करवाई थी। प्रतियोगिता में प्रो. अशोक बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय व जिले का नाम देशभर में रोशन किया है।
प्राध्यापक प्रो. बंसल ने एक पत्र अपने रोल मॉडल के नाम विषय पर राष्ट्रीय स्तर की पत्र लेखन प्रतियोगिता ढाई आखर में हरियाणा सर्कल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रो. बंसल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग हरियाणा सर्कल द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र व 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया है।
इस दौरान प्रो. अशोक के सम्मान में समारोह करवाया गया। इसमें प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील तनेजा ने प्रो. अशोक बंसल को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि प्रो. बंसल भविष्य में भी अपनी रचनात्मक क्षमताओं से सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। प्रो. बंसल करीब 27 वर्ष से प्रदेश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें स्नातकोत्तर कक्षाओं को अंग्रेजी विषय पढ़ाने का लंबा अनुभव हैं। इस उपलब्धि पर प्रो. बंसल ने इसका श्रेय माता-पिता के संस्कारों, पत्नी कामिनी बंसल तथा बेटी ख्वाहिश के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ज्ञानचंद बंसल एक वरिष्ठ शिक्षाविद् हैं और माता विद्या देवी की प्रेरणा ने उनके जीवन को दिशा दी।