{"_id":"67ae581f86e26ae3010b00cc","slug":"problems-persist-over-claims-of-crores-spent-on-development-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-133032-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विकास पर करोड़ों खर्चे का दावा पर समस्याएं बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विकास पर करोड़ों खर्चे का दावा पर समस्याएं बरकरार
Fri, 14 Feb 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नौ के विकास पर छह वर्षों में करोड़ों रुपये खर्चे गए पर यहां गंदगी, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, लावारिस कुत्तों, बिजली के झूलते तारों की समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ। हालांकि यह वार्ड भाजपा से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू का है, जहां उनकी पत्नी भावना निवर्तमान पार्षद हैं। बिट्टू का दावा है कि पांच साल के कार्यकाल में वार्ड में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य हुए, वहीं वार्ड के लोग सफाई न होने, अतिक्रमण व उससे होने वाले ट्रैफिक जाम, बिजली के झूलते तार व उनसे हादसे की आशंका और बढ़ते लावारिस कुत्तों व डॉग बाइट मामलों जैसी दिक्कतें गिना रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अक्तूबर-2018 के चुनाव में वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहा, पर इस बार वार्ड सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इससे बिट्टू दोबारा पत्नी को चुनाव लड़वाने की तैयारी में हैं। बिट्टू अपने व पत्नी द्वारा दस वर्षों में वार्ड में कराए करोड़ों रुपये के कामों के आधार पर दोबारा पार्षद चुनाव जीतने की जुगत लगा रहे हैं, वहीं भाजपा से और भी कई लोग पार्षद की टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैं। कांग्रेस व इनेलाे सहित आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी कई दावेदार पार्षद चुनाव के लिए मैदान में उतर रहे हैं। इससे यहां से पार्षद चुनाव जीतना बड़ी चुनौती बन गया है, वहीं इस बार पिछले चुनाव से वार्ड में बढ़े पांच बूथ और 4518 मतदाताओं से मुकाबला कड़ा हो गया है। अक्तूबर-2018 के चुनाव में जहां वार्ड में 14 बूथ और 15266 वोटर थे, वहीं इस बार बूथ 19 और 19784 वोटर हो गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नई वार्डबंदी में वार्ड के क्षेत्र- करतारपुरा, मधु कॉलोनी, न्यू करतारपुरा, शर्मा गार्डन, कीर्तिनगर, मधु कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, रामपुरा, ग्रीन पार्क, राजधानी कॉलोनी, कालिंदी कॉलोनी, अशोका कॉलोनी, चंदन कॉलोनी, रघुनाथपुरी, लालद्वारा, भारत कॉलोनी, हरदेव नगर, करण विहार, मनसा राम कॉलोनी, मॉडल कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, मुंडामाजरा, मदनपुरी कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, राजा राम कॉलोनी, प्रेम कॉलोनी, ईस्ट भाटिया नगर, दुर्गा मंदिर के पीछे, डॉ. बग्गा के पास, भाटिया नगर, रविदास कॉलोनी, पीएडंटी कॉलोनी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-25
बिजली के झूलते तार व जाल सुंदरता पर ग्रहण-
ग्रीनपार्क फेज-2 निवासी कृष्णा ने बताया कि वार्ड में जगह जगह बिजली व अन्य खंभों पर बिजली व केबल के तार झूल रहे हैं। कई जगह तार का जाल फैला हुआ है, जिनमें कई बार स्पार्किंग से चिंगारियां भी निकलती हैं। इससे आसपास आग से जानमाल के नुकसान का डर है। ऐसे में सभी खंभों से ऐसे बिजली के तार व केबल तार सही किए जाने चाहिएं, जिनमें अतिरिक्त बिजली व केबल के तार को हटाया जाना जरूरी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-26
बढ़ते लावारिस कुत्तों व डॉग बाइट केस से भय-
करतारपुरा निवासी संदीप ने कहा कि वार्ड में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई लोग डॉग बाइट का शिकायत भी हो चुके हैं। कई कॉलोनियों में कुत्ते झुंड में हैं, जिनके पास से आते-जाते भय लगता है। खाने का सामान लेकर निकलते कई लागों पर कुत्ते झपट भी चुके हैं। सैर से लेकर अन्य कामों पर आने-जाने में कुत्तों के काटने का डर रहता है। खासकर बच्चों व बुजुर्गों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-27
कई हफ्ते में भी नहीं आते हैं सफाई कर्मचारी-
राजाराम कॉलोनी निवासी हरिओम ग्रोवर ने बताया कि डोर टू डोर कचरा उठान के लिए तो रोज वाहन आ रहे हैं, पर गलियों-सड़कों पर झाड़ू लगाने के कई हफ्ते में भी सफाई कर्मी नहीं आते। इससे गलियों-सड़कों पर गंदगी हो रही है। घरों व दुकानों के आगे लोग खुद सफाई करते हैं, जिसका कचरा गलियों-सड़कों किनारे लग जाता है। इसके साथ ही कई स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़े हैं, जो शिकायत के बाद भी ठीक नहीं हो रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-28
सड़कों पर वाहन मरम्मत से झेलते ट्रैफिक जाम-
रामपुरा कॉलोनी के लक्ष्य दत्ता ने कहा कि बड़ी समस्या रामपुरा में सड़कों पर हो रही वाहन मरम्मत से है। इस अतिक्रमण से रामपुरा सहित ग्रीन पार्क फेज-1, फेज-2, हरदेव कॉलोनी, कालिंदी कॉलोनी, कीर्तिनगर व अन्य कॉलोनियां के लोगों को आने-जाने में ट्रैफिक जाम झेलना पड़ता है। कॉलोनियों के लोग अफसरों से लेकर मंत्री, विधायक को पत्राचार और प्रदर्शन व चुनाव बहिष्कार ऐलान कर चुके हैं, तब भी समस्या बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-29
75 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य कराए-
वार्ड से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि पवन बिट्टू ने बताया कि वार्ड में गत पांच साल के कार्यकाल में 75 करोड़ रुपये से ज्यादा के गलियों-सड़कों व नाले-नालियों व पार्कों सहित अन्य विकास कार्य कराए हैं। अभी भी तीन करोड़ रुपये के काम प्रक्रिया में हैं, जो चुनाव आचार संहिता के बाद शुरू होंगे। जहां तक वार्ड में सफाई का मुद्दा है, वह नगर निगम के पास सफाई कर्मियों की कमी के कारण है। क्योंकि 400 की आबादी पर एक सफाई कमी होना चाहिए, पर वार्ड की करीब 25 हजार की आबादी पर महज 23 कर्मी है, उनमें भी 18-19 सफाई कार्य में रहते हैं। इस तरह पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी न होने से वार्ड में गंदगी की समस्या है। इसके साथ अन्य दिक्कतों के समाधान के लिए संगठन के निर्णय रहा तो दोबारा पत्नी को पार्षद चुनाव लड़ाने की तैयारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्ष - बूथ - पुरुष - महिला - कुल
2018- 14 - 7886 - 7380 - 15266
2025- 19 - 10275 - 9509 - 18262
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वार्ड नौ के 19 बूथ पर मतदाता
बूथ संख्या - पुरुष - महिला
126. - 675 - 635
127. - 434 - 433
128. - 600 - 560
129. - 504 - 479
130. - 493 - 507
131. - 410 - 352
132. - 470 - 447
133. - 607 - 562
134. - 590 - 561
135. - 383 - 326
136. - 448 - 392
137. - 682 - 642
138. - 694 - 640
139. - 563 - 459
140. - 401 - 386
141. - 563 - 499
142. - 637 - 596
143. - 712 - 681
144. - 409 - 352