फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Problems of electricity consumers will be heard for four days in Panchkula zone.

Yamuna Nagar News: पंचकूला जोन में चार दिन सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं

Thu, 31 Oct 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Problems of electricity consumers will be heard for four days in Panchkula zone.
यमुनानगर। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल व यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 4, 11, 18 और 25 नवंबर को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच पंचकूला में किया जाएगा। ये जानकारी बिजली निगम के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और तीन लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली दरों, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटरों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और घातक, गैर-घातक दुर्घटना मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता की ओर से भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई।
विज्ञापन

प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष लंबित नहीं है, क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा। बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 4, 11, 18 और 25 नवंबर को यूएचबीवीएन के मुख्यालय, विद्युत सदन, इंडस्ट्रियल प्लाट-3 और 4, सेक्टर-14, पंचकूला में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed