{"_id":"6914ead4ddee23da1d064087","slug":"prize-money-worth-rs-95-crore-will-be-distributed-at-the-festival-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-146732-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महोत्सव में वितरित होगी 9.5 करोड़ की इनाम राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महोत्सव में वितरित होगी 9.5 करोड़ की इनाम राशि
Thu, 13 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
रादौर। क्षेत्र में होने वाले सांसद खेल महोत्सव को कामयाब बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। सांसद नवीन जिंदल कार्यालय प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव में समस्त लोकसभा क्षेत्र के विजेताओं के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये की इनाम राशि विभिन्न श्रेणियों में देने की घोषणा की है।
खंड स्तर पर 14 नवंबर को इसका शुभारंभ करवाया जाएगा। इसके साथ खेल प्रतिभाओं को पहचान देना, ग्रामीण युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, नशे से दूर करना व फिटनेस के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने बताया कि विधानसभा रादौर में दो करोड़ रुपये की इनाम राशि सांसद खेल महोत्सव के विजेताओं को वितरित की जाएगी। एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि महोत्सव के लिए विभिन्न प्रबंधकीय समितियां गठित की गई है। समितियां टीम निर्माण, स्थान निर्धारण, रेफरी व खेल सामग्री जैसी व्यवस्थाओं को युद्ध स्तर पर पूरा करेंगी।
खेलों से युवाओं में अनुशासन ऊर्जा, एकता व राष्ट्रीय भावना को मजबूत करेगा। खेल महोत्सव में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने कहा कि सभी विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी रादौर डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि खंड रादौर में 14 नवंबर से होने वाले महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संवाद