फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Priyanka, Akshita, and Janvi top their group

Yamuna Nagar News: प्रियंका, अक्षिता और जानवी अपने ग्रुप में अव्वल

Sat, 24 Oct 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Priyanka, Akshita, and Janvi top their group
समता योग आश्रम में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। समता योग आश्रम जगाधरी में आयोजित समता सत्संग सम्मेलन के पहले दिन शाम के सत्संग के बाद समता बाल ज्ञान प्रतियोगिता एवं प्रोत्साहन उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन ग्रुप बनाए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ग्रुप एक में प्रियंका, ग्रुप दो में अक्षिता और ग्रुप तीन में जानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सिमरन चोपड़ा, किआना और मोनिका को द्वितीय स्थान मिला। अनन्य आहूजा और अक्षिता छाबड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सरोज अरोड़ा, अलका और रंजना ओबेरॉय शामिल रहीं।
विज्ञापन

शाम के सत्संग में कर्नल शशि भूषण ने सत्संग का वास्तविक स्वरूप विषय पर विचार रखे। इसके बाद बरेली से आए अमित अग्रवाल ने सतगुरुदेव महात्मा मंगतराम जी की वाणी के आधार पर स्वार्थ और परमार्थ विषय पर संगत को संबोधित किया। अंत में भंडारा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed