फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Priya, Karamjeet win cycle marathon, Yamunanagar

साइकिल मैराथन में प्रिया, करमजीत ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Priya, Karamjeet win cycle marathon, Yamunanagar
रादौर में आयोजित साइकिल मैराथन में ‌हिस्सा लेते युवा। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से मंगलवार को स्वस्थ भारत अभियान के तहत साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रिया दत्त प्रथम, कृति द्वितीय स्थान और जागृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में करमजीत ने प्रथम अंजनी शुक्ला ने द्वितीय और भूषण ने तृतीय स्थान हासिल किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव गर्ग ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से शरीर निरोगी रहता है। इसके तहत बच्चों को समय का सदुपयोग और आपस में सहभागिता की भी सीख मिलती है। स्वस्थ भारत अभियान सरकार का एक सार्वजनिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ होने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में छात्रों और एनसीसी कैडेट ने कॉलेज स्टाफ के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गर्ग ने बताया केंद्र सरकार स्वस्थ भारत अभियान के तहत योग, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल, कराटे या कबड्डी खेल के माध्यम से कम से कम 30 मिनट प्रतिदिन अनिवार्य रूप से शारीरिक श्रम करने पर जोर दे रही है। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि शारीरिक श्रम को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम संस्थान की तरफ से होते रहते हैं, जिसमें छात्रों एवं सभी स्टाफ के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed