फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Private buses will run on 11 new routes in the district

Yamuna Nagar News: जिले में 11 नए रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें

Fri, 12 Jul 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Private buses will run on 11 new routes in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्टैज कैरिज स्कीम के तहत जिले में 11 रूटों पर प्राइवेट बस चलेगी। इन रूटों पर बसें चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। हालांकि लोग रूटों पर रोडवेज बस चलाने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ रूट ऐसे हैं जहां पर बसों की संख्या को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ाया गया है।
सबसे ज्यादा यमुनानगर से अंबाला कैंट रूट पर प्राइवेट बसों के 25 परमिट दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि अभी पांच से सात माह का समय इन रूटों पर बस चलने में लग सकता है। कुछ नए रूट ऐसे हैं जिन पर पहली बार प्राइवेट बस चलाई जाएगी। कुल 81 परमिट परिवहन विभाग की तरफ से जारी किए जाएंगे। प्राइवेट बसों के चलने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

रोडवेज की बसें चल तो रही हैं लेकिन संख्या कम होने के कारण लोगों को पूरी सुविधा नहीं मिल रही। रोडवेज बसें पीछे से ही सवारी से भरी होती हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के जो अड्डों बसें रुकती ही नहीं। इसलिए प्राइवेट बसों के चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं दैनिक यात्रियों के अलावा छात्राओं को भी प्राइवेट बसें चलने से काफी फायदा होगा। बस सर्विस न होने से वह पढ़ाई से वंचित रह जाती हैं और शहर के कॉलेज में नहीं जा पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों के लिए जारी होगा परमिट



- यमुनानगर से अंबाला कैंट, वाया दोसड़का, मुलाना व साहा।
- यमुनानगर से नारायणगढ़, वाया जगाधरी, रामखेड़ी, बिलासपुर, साढौरा, कालाआंब।
- यमुनानगर से कुरुक्षेत्र, वाया दामला, रादौर, लाडवा, मथाना, पीपली।
- साढौरा से शाहबाद, वाया दोसड़का, बराड़ा, अधोया।
- यमुनानगर से ताजेवाला, वाया छछरौली, शेरपुर मोड़, प्रतापनगर।
- यमुनानगर से हाफिजपुर, वाया जगाधरी, छछरौली, शेरपुर मोड़, प्रतापनगर, कड़कौली, मुजाफत।
- यमुनानगर से मेघूवाला, वाया जगाधरी, छछरौली, शेरपुर मोड़, प्रतापनगर, डिब्बी, राइयांवाला।
- यमुनानगर से इंद्री, वाया दामला, रादौर, लाडवा।
- साढौरा से अंबाला शहर, वाया दोसड़का, मुलाना, साहा।
- प्रतापनगर से कुरुक्षेत्र, वाया लेदी, बिलासपुर, सरस्वतीनगर, गजलाना।
- साढौरा से यमुनानगर, वाया पाबनी कलां, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed