फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prisoners are making attractive furniture in the district jail

Yamuna Nagar News: जिला जेल में कैदी बना रहे आकर्षक फर्नीचर

Sat, 02 Aug 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prisoners are making attractive furniture in the district jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कैदी जेल में अपनी हाथों का हुनर दिखा रहे हैं। वे जेल के कारखाने में लकड़ी से निर्मित फर्नीचर को तैयार कर रहे हैं। फर्नीचर भी शीशम की लकड़ी से तैयार किया जा रहा है। इनमें लकड़ी के कॉर्नर, स्टूल, कुर्सियां व बालकनी आदि शामिल है।

जिला जेल में फर्नीचर के लिए विशेष कारखाना लगाया हुआ है। जहां पर लकड़ी के अलावा लोहे का भी फर्नीचर तैयार किया जाता है। इस फर्नीचर को 100 कैदी अपनी कला से तैयार करने में लगे हैं। इतना ही नहीं यमुनानगर की जेल में तैयार किए जाने वाले लकड़ी के फर्नीचर की डिमांड हरियाणा के कई जिलों में भी है। ऑर्डर पर भी यहां लकड़ी का फर्नीचर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


खास बात ये है फर्नीचर में केवल शीशम की लकड़ी का ही प्रयोग होता है इसलिए यहां के फर्नीचर की ज्यादा डिमांड है। आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के अलावा जेल में लकड़ी से बनी कुर्सियां, बेड, शो पीस और आयरन सेक्शन में लोहे की अलमारियां बनाई जा रही हैं। जेल में हॉस्पिटल बेड भी बनाए जाते हैं। पॉट्स, स्टैंड्स और अन्य कई वस्तुओं को तैयार करवाया जा रहा है। जेल प्रशासन के पास 25 से अधिक आयुर्वेदिक प्रोडेक्ट्स के लाइसेंस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई गीता जयंती में भी जेल से तैयार किए गए सामान को काफी सराहा गया है। इसके अलावा अगले वर्ष फरवरी माह में फरीदाबाद में सूरजकूंड मेला लगाया जाना है, उसके लिए अभी से जेल फैक्टरी में प्रोडक्टस को तैयार किया जा रहा है।


जेल कारखाने में कैदियों व बंदियों की ओर से लकड़ी से निर्मित फर्नीचर तैयार किया जा रहा है। मांग के अनुसार फर्नीचर भी तैयार किया जाता है। करीब सौ से अधिक कैदी-बंदी इसमें लगे हैं। उनकी कला को देखकर हर कोई चकित भी रह जाता है। - विशाल छिब्बर, सुपरिटेंडेंट, जिला जेल यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed