फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Priority to respect workers: Badauli

कार्यकर्ताओं का सम्मान करना प्राथमिकता : बड़ौली

Sat, 23 Nov 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 Nov 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Priority to respect workers: Badauli
रादौर। विश्वकर्मा कॉलोनी में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने भाजपा के नए कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें। जिससे पार्टी के जनाधार में वृद्धि होगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता है। भाजपा का सदस्य संगठित व ऊर्जावान हैं। उनकी मेहनत की बदौलत भाजपा ने 2019 में 33 लाख नए सदस्यों बनाने का लक्ष्य पूरा किया था। अबकी बार निर्धारित 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य पूरा हम जल्दी पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 हजार से ऊपर बूथ हैं। हर बूथ पर 250 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाए। नगर निगम के चुनावों में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed