फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prime Minister's selfie points will be installed at public places

Yamuna Nagar News: सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे प्रधानमंत्री सेल्फी प्वाइंट

Tue, 08 Apr 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's selfie points will be installed at public places
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर आगमन के लिए नगर निगम की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से अब शहर के सार्वजनिक स्थानों पर प्रधानमंत्री सेल्फी प्वाइंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ताकि शहरवासी इन सेल्फी प्वाइंट पर अपनी फोटो खींच सके। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे शहर में आना बड़े ही गर्व की बात है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम द्वारा शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाया जा रहा है। अनेक गतिविधियां रोजाना की जा रही है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अब नगर निगम द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थानों पर प्रधानमंत्री सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया है। यह सेल्फी प्वाइंट लघु सचिवालय, नगर निगम कार्यालय यमुनानगर, कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय, जगाधरी के झंडा चौक स्थित नगर निगम कार्यालय, मेयर आवास, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड यमुनानगर, बस स्टैंड जगाधरी, सिविल अस्पताल यमुनानगर, सिविल अस्पताल जगाधरी समेत ऐसे स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां लोगों का रोजाना आना जाना लगा रहता है। सेल्फी प्वाइंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी फोटो, साथ में नगर निगम व स्वच्छ यमुनानगर-जगाधरी का लॉगो अंकित होगा। इन सेल्फी प्वाइंट पर संबंधित एरिया का दरोगा को सुपरवाइजर व एक कर्मी को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed