{"_id":"67f6c0a8f422ac9ab106f7c4","slug":"prime-minister-will-come-on-monday-urban-roads-are-being-leveled-overnight-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-135885-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सोमवार को आएंगे प्रधानमंत्री... रातों-रात सपाट किए जा रहे शहरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सोमवार को आएंगे प्रधानमंत्री... रातों-रात सपाट किए जा रहे शहरी मार्ग
Thu, 10 Apr 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पीएम मोदी के 14 अप्रैल को कैल में प्रस्तावित कार्यक्रम से शहरी सड़कों का हाल भी लगातार सुधर रहा है। क्योंकि कार्यक्रम के लिए दिन कम बचे हैं, इसलिए दिन ही नहीं बल्कि रात में शहरी मार्ग सपाट किए जा रहे हैं।
ऐसे ही शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले रेलवे व वर्कशॉप रोड पर महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक से बस स्टैंड तक मार्ग का नवीनीकरण हो रहा है। इसका दिन के साथ रात में भी काम जारी है। इससे सालभर रोड पर गड्ढे झेल रहे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रेलवे व वर्कशॉप रोड पर दोनों ओर सैकड़ों दुकानें, मॉल, रेस्तरां, बैंक व अस्पताल हैं। शहर के बड़े बाजार मीराबाई मार्केट, न्यू मार्केट व खेड़ा मार्केट भी रोड के साथ लगते हैं।
इस कारण रेलवे व वर्कशॉप रोड पर दिनभर ट्रैफिक रहता है। इससे यहां मार्ग नवीनीकरण का कार्य नगर निगम अफसरों के लिए चुनौती है। चूंकि कहीं भी मार्ग अवरुद्ध होने पर ट्रैफिक जाम हो सकता है, इसलिए नगर निगम अफसर रात में भी मार्ग पर नवीनीकरण का कार्य करवा रहे हैं, जिससे यह काम जल्द पूरा हो और इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी न करना पड़े।
विज्ञापन
बस स्टैंड यमुनानगर से शहीद भगत सिंह चौक के बीच वर्कशॉप रोड पर कई जगह करीब एक साल से गड्ढे बने थे। इन पर आते-जाते समय वाहन चालकों को झटके झेलने पड़ रहे थे। अब मार्ग नवीनीकरण के कार्य से गड्ढों की जगह सपाट सड़क मिल रही है। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है। वाहन चालक अश्वनी, वीरेंद्र ने कहा कि कि जैसे वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते शहरी सड़कों के हाल सुधर रहे हैं, उसी तरह सामान्य तौर पर भी आमजन की सुविधा के लिए जरूरत मुताबिक काम होने चाहिएं। -
पूरा प्रयास किया जा रहा है कि शहर की सड़कों, डिवाइडर पर मरम्मत व नवीनीकरण के कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएं। इस संबंध में संबंधित शाखा के अफसरों को निर्देश हैं। साथ ही शहर में सुंदरीकरण के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।