फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   prime minister appreciated

प्रधानमंत्री ने डॉ.गुलाब सिंह की किताबों सराहना की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
prime minister appreciated
prime minister appreciated - फोटो : Yamuna Nagar
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पत्र, उनकी कई साल पुरानी फोटो भेजने और उन पर किताब लिखने वाले शहर के लेखक गुलाब सिंह को पीएम ने धन्यवाद किया है। लेखक डॉ. गुलाब सिंह को प्रधानमंत्री ने पत्र भेजकर उनका धन्यवाद किया और उनकी लिखी पुस्तकों की सराहाना भी की।
विज्ञापन

डॉ. गुलाब सिंह 20 वर्षों से लेखन कार्य एवं सामाजिक सरोकारों में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दो दर्जन से अधिक पुस्तकें तथा बहुत सारे शोध पत्र एवं सामाजिक हितों में वे कमल चला चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर डॉ. गुलाब सिंह ने उन्हें एक मार्मिक पत्र लिखते हुए देश की बदलती तस्वीर को उनकी कोशिशों का नतीजा बताया था। वहीं प्रधानमंत्री के युवावस्था का एक ब्लैक एंड वाइट फोटो भी उन्हें भेजा था। उनका उपहार मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने डॉ. सिंह को व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखकर उनका धन्यवाद किया। वहीं उनके द्वारा सामाजिक कार्यों, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प सिद्धि में योगदान का भी उल्लेख किया है।
विज्ञापन

डॉ. गुलाब सिंह को देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति और विश्व में मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. एजेपी अब्दुल कलाम भी सम्मानित कर चुके हैं। राष्ट्रपति रहते हुए डॉ. कलाम ने उन्हें राष्ट्रपति भवन आमंत्रित कर सम्मानित किया था। वहीं उनकी लिखी पुस्तकों की सराहाना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुलाब सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी एक पुस्तक लिखी है। जिसमें उन्होंने उनकी युवा अवस्था से अब तक के संघर्ष को कलमबद्ध किया है। प्रधानमंत्री ने उन पर लिखी पुस्तक कारवां जरूरी लिखी है। यही पुस्तक उन्होंने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर भेजी है।

डॉ. सिंह एक अध्यापक, एक लेखक, एक समाज सेवक के रूप में अपने दायरे से हटकर लोगों की सेवा करने के बारे में सोचते हैं। इसके लिए वे जमीनी स्तर पर प्रयास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे स्लम एरिया के बच्चों को निशुल्क अक्षर ज्ञान दे रहे। समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों को शिक्षा की ताकत व आवश्यकता के बारे बता रहे हैं। वे बच्चों के साथ जरूरतमंद लोगों को पढ़ा रहे हैं, ताकि उन्हें इस समय में किसी की उपेक्षा का शिकार न बनना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed