फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   press man die

फैक्टरी में पंखा लगाते समय प्रेसमैन को लगा करंट, मौत

Fri, 19 Jul 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
press man die
जगाधरी में फैक्टरी में हुई मौत के मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : YAMUNA NAGAR
जगाधरी की शांति कॉलोनी स्थित फैक्टरी में काम करते हुए प्रेसमैन कमल कोहली की बाजू पर बिजली का तार लग गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। अन्य कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर जगाधरी पुलिस ने फैक्टरी का दौरा किया और परिजनों के बयान लिए। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
विज्ञापन

द्वारिकापुरी निवासी अमित ने बताया कि उसका भाई कमल कोहली (30) लंबे समय से शांति कॉलोनी स्थित फैक्टरी में प्रेसमैन का काम करता था। शुक्रवार सुबह साढ़े 10-11 बजे वह फैक्टरी में काम कर रहा था। गर्मी होने के कारण उसने दूर रखे पंखे को नजदीक करना चाहा। इसी दौरान पंखे के तार का एक टुकड़ा उसकी बाजू पर जा लगा, जिससे उसे करंट लग गया। फैक्टरी संचालक का बेटा और मजदूर उसे सिविल अस्पताल जगाधरी ले आए। इलाज के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

फैक्टरी संचालक अनिल अरोड़ा ने कहा कि हादसे के बाद उसका बेटा और फैक्टरी मजदूर कमल को तुरंत अस्पताल ले गए। इस पूरे हादसे में उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है। वह हमारे पारिवारिक सदस्य की तरह था। कमल की मौत का हमें दु:ख है। हम उनके परिवार के हर सुख-दुख में साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि यह हादसा इतेफाकन हुआ है। मृतक के बड़े भाई अमित ने बताया कि फैक्टरी संचालक से उनके पारिवारिक संबंध है। ऐसे में वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इसी बयान के आधार पर पोस्टमार्टम करवाया गया। फैक्टरी संचालक से भी पूछताछ की गई है।

उधर, मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, कारणों का नहीं चला पता : छछरौली रोड स्थित प्लाई फैक्टरी में काम करने वाले बिहार निवासी 20 वर्षीय सुनील की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के रिश्ते में दादा सतिंद्र महत्व ने बताया उसका पोता सुनील कुमार फीलिंग मशीन पर काम करता था। हर रोज की तरह वीरवार शाम को काम से लौटकर खाना पीना खाकर सो गया था। रात को लगभग 12 बजे के करीब उसने अपने शरीर में बेचैनी और चक्कर आने की बात कही। देखते ही देखते उसका पूरा शरीर ठंडा हो गया और उसकी हृदय गति रुक गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed