{"_id":"681fa8091c36a730760bd791","slug":"preparations-to-deal-with-every-situation-in-the-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137518-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अस्पताल में हर स्थिति से निपटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अस्पताल में हर स्थिति से निपटने की तैयारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच जिले में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। शनिवार को छुट्टी के दिन भी सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी व अन्य स्टाफ नागरिक अस्पताल में तैयारियों को पूरा करने में जुटे रहे। अस्पताल के ब्लॉक-ए में रेड एरिया वार्ड बनाया गया। कमरा नंबर 56 में बनाए गए रेड एरिया वार्ड में बेड व जरूरी मेडिकल उपकरण लगाए गए हैं।
जिले में कुल 22 एंबुलेंस व तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) एंबुलेंस हैं। दोनों देशों के बीच यदि युद्ध होता है तो घायलों को उपचार के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए सबसे प्रमुख योगदान एंबुलेंस का ही रहेगा। अस्पताल पहुंचाने से पहले घायलों को एंबुलेंस में ही प्राथमिक चिकित्सा के लिए सभी एंबुलेंस में जरूरी दवाइयों की किट रखवाई गई है। किट में फ्लूड जिसमें डीएनएस, एनएस, आरएल, डी5 प्रतिशत, डी20 प्रतिशत, सिप्लॉक्स, ग्लब्स, कॉटन, बैंडेज, लोशन, कैनूला, सीरिंज, पैरासिटामोल, रेंटेक आदि दवाइयों की चार-चार पेटियां रखवाई गई हैं।