फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Preparations to deal with dengue and malaria amid staff shortage

Yamuna Nagar News: स्टाफ की कमी के बीच डेंगू व मलेरिया से निपटने की तैयारी

Fri, 16 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with dengue and malaria amid staff shortage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेंगू के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ी जा चुकी है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रववार को जिला सचिवालय में डीसी की अध्यक्षता में मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक भी होगी। वहीं जिले में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
हर साल मई तक स्वास्थ्य विभाग को स्प्रे गैंग की टीम मिल जाती थी। इस टीम में एक सुपरवाइजर व पांच वर्कर होते हैं। यह टीम दवा का छिड़काव करती है। अभी तक भी यह टीम मलेरिया विभाग को नहीं मिली है। जिले में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एमपीएचडब्ल्यू) और मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर (एमपीएचएस) पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास एमपीएचडब्ल्यू के कुल 123 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 101 पद खाली हैं। इसी तरह एमपीएचएस के 25 में से 21 पद खाली हैं। एमपीएचएस में केवल चार कर्मचारी ही बचे हैं। एमपीएचडब्ल्यू और एमपीएचएस के ज्यादातर कर्मचारी अपने गृह जिलों में तबादला करवा कर लौट चुके हैं। एमपीएचडब्ल्यू फील्ड में रह कर डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए कार्य करते हैं। यहां तक की लोगों को जागरूक करना, चेकिंग व तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ने समेत अन्य कार्य इन्हीं को करना होता है। एमपीएचएस द्वारा एमपीएचडब्ल्यू के कार्य की निगरानी की जाती है।
विज्ञापन

2024 में जिले में डेंगू के 190 केस मिले थे। इससे पहले 2023 में 735 केस, 2022 में 932 केस मिले थे। इस साल डेंगू के दो केस कंफर्म हो चुके हैं। मलेरिया के भी दो केस मिल चुके हैं। अब तक 57 घरों में जांच के दौरान डेंगू का लारवा मिल चुका है, जिन्हें नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए 508 तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ी जा रही हैं। यह मछली तालाब में पनपने वाले मच्छर के लारवा को खा जाती हैं। रिक्त पद भरने के लिए मुख्यालय को अवगत कराया है। स्टाफ की कमी का असर काम पर पड़ रहा है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों की जानकारी देते हुए उन्हें सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है। -डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed