{"_id":"633c966f95ca2c13fb17878c","slug":"preparations-started-for-kapalmochan-fair-cleaning-of-lakes-started-yamuna-nagar-news-knl123409539","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपालमोचन मेले को लेकर तैयारियां शुरू, सरोवरों की होने लगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपालमोचन मेले को लेकर तैयारियां शुरू, सरोवरों की होने लगी सफाई
विज्ञापन
Preparations started for Kapalmochan fair, cleaning of lakes started
- फोटो : Yamuna Nagar
बिलासपुर। ऐतिहासिक एवं प्राचीन तीर्थ स्थल कपालमोचन में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चार नवंबर से लगने वाले राज्यस्तरीय मेले के आयोजन को लेकर श्राइन बोर्ड व उमपंडल प्रशासन द्वारा कार्य आरंभ कर दिए गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी मूलभूत सुविधाएं समय से मिले इसको लेकर श्राइन बोर्ड प्रयासरत है।
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि मेले में इस बार स्वच्छता को लेकर मुख्य फोकस रहेगा। आसपास के प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को आनंद की अनुभूति हो। अतिथि देवों भव की थीम पर सभी प्रकार के विकास कार्य किए जा रहे है। सभी विकास कार्य समय से पूरा हो जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा कपालमोचन में ऋणमोचन सरोवर, कपालमोचन सरोवर व सूरजकुंड सरोवर में सफाई अभियान शुरू करवा दिया गया है। पहले चरण में तीनों सरोवरों से पानी की निकासी पूरी तरह से करवा कर खाली सरोवर को अच्छी प्रकार से साफ करवाया जाएगा। इसके पश्चात स्वच्छ पानी भरने का काम शुरू किया जाएगा। खंड विकास एवं पंचायत बिलासपुर साढौरा, छछरौली एवं खिजराबाद पंचायतों के अंतर्गत आने वाले सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सफाई का कार्य करवाया जा रहा है, जो कि मेला से पूर्व निर्धारित समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा।
तीनों सरोवर के आसपास के क्षेत्र में सीढ़ियां, रास्ते, स्नानागार दीवारों की रिपेयर एवं रंग रोगन का कार्य करवाया जा रहा है। श्राइन बोर्ड का प्रयास रहेगा कि दीपावली पर तीनों सरोवरों में पानी उपलब्ध रहे। इसके साथ-साथ श्री आदिबद्री मंत्रा देवी स्थल पर भी विकास कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। सरस्वती सरोवर की सफाई के लिए विभागीय अधिकारियों का आदेश दे दिए गए है।