{"_id":"68cdb1bb3ff6c750250d98fd","slug":"preparations-for-the-kapalmochan-fair-have-gained-momentum-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144132-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
Sat, 20 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड कार्यालय में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कपाल मोचन मेले के आयोजन की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसकी कड़ी में श्राइन बोर्ड कार्यालय में कपाल मोचन मेले से संबंधित कार्यों की निविदाएं आमजनों के सामने खोली गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई।
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि महर्षि वेद व्यास की कर्मस्थली व्यासपुर में तीर्थराज कपाल मोचन में 1 से 5 नवंबर तक लगने वाले प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक अंतरराज्यीय श्री कपाल मोचन, श्री आदि बद्री मेला के प्रबंधों को लेकर निविदाएं मांगी गई थी जिनको आज पारदर्शिता के साथ खोला गया। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां के तीनों पवित्र सरोवरों कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर व सूरजकुंड सरोवर में क्रमवार स्नान करने के लिए आते हैं।
कपाल मोचन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले ऐसे सभी अधिकारियों के प्रयास होने चाहिए। मेले में सफाई व्यवस्था, दवाइयों के प्रबंध, अस्थाई शौचालय, पेयजल के प्रबंध, सड़कों की मरम्मत, बिजली का प्रबंध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूर्ति, बेरिकेटिंग, पुलिस प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक कपाल मोचन मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शन स्टाल लगाए जाएंगे।