फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Preparations begin for those voting from home

Yamuna Nagar News: घर से मतदान करने वालों को लेकर तैयारियां शुरू

Sat, 18 May 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for those voting from home
रादौर। चुनाव आयोग की ओर से 85 वर्ष से अधिक के वृद्धों व दिव्यांगों को लोकसभा चुनाव के लिए घर पर ही मतदान करवाने की उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए शर्त यह है कि 85 वर्ष से अधिक के वृद्धों व दिव्यांगों द्वारा घर पर मतदान करने के लिए पहले से प्रशासन के पास आवेदन किया हुआ होना चाहिए। प्रशासन की ओर से दो दिन टीमों को उनके घर पर भेजकर मतदान करवाया जायेगा। मतदान के दौरान सभी राजनीतिक दलों के नुमाइंदे मौके पर उपस्थित रह सकते है।
विज्ञापन

एसडीएम रादौर जयप्रकाश ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से पहली बार 85 वर्ष से अधिक के वृद्धों व दिव्यांगों को घर पर मतदान करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए उन्हें पहले से आवेदन करना होता है। रादौर क्षेत्र में 27 लोगों ने घर पर मतदान करने के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद कर्मचारियों की टीम उनके घर पर जाकर मतदान करवायेगी। जो आवेदक शनिवार को घर पर उपलब्ध नहीं होगा तो टीम रविवार को दोबारा उसके घर जाकर मतदान करवाने की कोशिश करेगी। इसके लिए सभी प्रबंध कर दिए गए है और आवेदकों को बीएलओ के माध्यम से सुचित भी कर दिया गया है। जिससे वह अपना घर पर मतदान कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed