{"_id":"68239a77c4b689c5150ea4ba","slug":"pregnant-woman-found-infected-with-malaria-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137673-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मलेरिया संक्रमित मिली गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मलेरिया संक्रमित मिली गर्भवती
Wed, 14 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले को मंगलवार को 25 साल की गर्भवती महिला मलेरिया संक्रमित मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो सप्ताह में जिले में मलेरिया का यह दूसरा केस है। इससे पहले वह 30 अप्रैल को सेक्टर-18 के नर्सिंग स्कूल में कूक का काम करने वाले व्यक्ति का पांच साल का बेटा मलेरिया संक्रमित मिला था।
मलेरिया संक्रमित रचना उत्तर प्रदेश के जिला संभल के गांव बराड़ी की रहने वाली है। वह 30 अप्रैल को ही यूपी से यमुनानगर आई थी। एक मई को उसे बुखार हो गया। लैब में रक्त की जांच करने पर महिला मलेरिया पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के पति के अलावा पड़ोस में भी लोगों के रक्त के सैंपल लिए हैं।
रचना का पति यमुनानगर में ही काम करता है। वह दोनों प्रोफेसर कॉलोनी में ही रहते हैं। एक मई को वह तेज बुखार की चपेट में आ गई। मलेरिया का मच्छर काटने के 15 से 17 दिनों के भीतर बुखार होने लगता है। माना जा रहा है कि महिला को यूपी में ही मलेरिया का मच्छर काटा होगा। इससे पहले पांच साल का जो बच्चा मलेरिया पॉजिटिव मिला था वह भी अपने पिता के साथ यूपी से ही लौटा था।
विज्ञापन
दोनों का मलेरिया जिले में ही कंफर्म हुआ है, इसलिए इन्हें यमुनानगर में ही गिना जाएगा। जिस नर्सिंग स्कूल से बच्चा परिवार के साथ रहता था वहां से मलेरिया विभाग की टीम ने शिक्षकों, विद्यार्थियों व नॉन टीचिंग स्टाफ के करीब 132 सैंपल लिए थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं टीम को भेज कर जांच करवाई गई, लेकिन आसपास कहीं भी मलेरिया फैलाने वाला मच्छर नहीं मिला था।
गर्भवती महिला की रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आई है। संभवत: महिला को मलेरिया का मच्छर यूपी से ही काटा होगा। उसकी हालत ठीक है। अब तक जिले में मलेरिया के कुल दाे केस हो चुके हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वह मच्छरों से बचाव रखें, पूरी बाजू के कपड़े पहने और हो सके तो रात को मच्छरदानी के अंदर ही सोएं। - डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी, यमुनानगर।