फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Praying on Christmas and asking for forgiveness of sins, Yamunanagar

क्रिसमस पर प्रार्थना कर पापों के लिए मांगी क्षमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Praying on Christmas and asking for forgiveness of sins, Yamunanagar
भगत सिंह चौक के पास बने गिरजाघर में प्रार्थना करते अनुयायी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के सभी गिरजाघरों में क्रिसमस की धूम रही। लोगों मेें गिरजाघर पहुंचकर प्रार्थना की और पापों के लिए प्रभु यीशु मसीह से क्षमा मांगी।
सुबह से ही बड़ी संख्या में अनुयायी गिरजाघर पहुंचने लगे। सुबह साढ़े 10 बजे प्रार्थना में प्रभु यीशु से गुनाहों की माफी और सुख और शांति की कामना। अनुयायियों ने परम पिता परमात्मा से उन्हें सद्मार्ग व नेकी पर चलने की शक्ति मांगी। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों ने गिरजाघर पहुंचकर प्रभु यीशु से प्रार्थना की और मोमबत्तियां जलाईं। इस दौरान शहीद भगत सिंह चौक स्थित सेंट पीटर्स चर्च, तेजली स्थित चर्च, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल स्थित चर्च, सेंट थॉमस, वर्कशाप रोड पर आईटीआई के पास व जगाधरी रोड पर गौशाला स्थित चर्च में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। दिन भर अनुयायियों का यहां आना लगा रहा। सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई व उपहार दिए।
क्रिसमस को लेकर बाजारों में भी खूब रौनक रही। शाम को लगने वाली खानपान की दुकानें पर्व को लेकर सुबह ही सज गई। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ उपहार, ग्रीटिंग व कपड़ों की दुकानों पर दिखाई दी। इस दौरान चर्च के सामने स्थित मीरा बाई बाजार में खूब रौनक रही। महिलाएं व युवतियां कपड़ों की खरीदारी में व्यस्त रहीं। इसके अलावा उपहार व ग्रीटिंग की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

केक व चॉकलेट की रही भारी मांग
क्रिसमस के कारण शहर के तमाम बेकरी पर खूब खरीदारी हुई। क्रिसमे के लिए लोगों ने पहले से ही केक की बुकिंग की थी। न्यू मार्केट स्थित कुक्कू बेकेरी के संचालक मनीष थॉपर ने बताया कि क्रिसमस चॉकलेट, ब्लैक फारेस्ट, स्ट्रॉबेरी, जैली केक, पाइनएप्पल, चोकोबार केके की खूब मांग हुई। वहीं अधिक होन के कारण इनके दामों में भी अंतर दिखाई दिया। अन्य दिनों में 350 रुपये में मिलने वाला केक पांच सौ रुपये तक बिका। वहीं मौके पर केक तैयार करवाने वाले लोगों की भी संख्या काफी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed