फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   prayer of Skandmata fulfills wishes, Yamunanagar

स्कंदमाता की आराधना से मनोकामनाएं होती हैं पूरीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
prayer of Skandmata fulfills wishes, Yamunanagar
माता बाला सुंदरी मंदिर में सजाई गई माता मूर्ति। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। शनिवार को तीसरा और चौथा नवरात्र एक ही तिथि को हुआ। मां चंद्रघंटा व कुष्मांडा की एक साथ पूजा अर्चना की गई। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही दिन पड़ी। तृतीया और चतुर्थी एक ही दिन होने के कारण इस बार नवरात्र का समापन भी आठ दिन में हो जाएगा।
रविवार को पांचवें नवरात्र पर मां स्कंदमाता का पूजन होगा। धार्मिक मान्यता है कि स्कंदमाता की आराधना करने से भक्तों की समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि संतान प्राप्ति के लिए स्कंदमाता की आराधना करना लाभकारी माना गया है। माता को लाल रंग प्रिय है, इसलिए इनकी आराधना में लाल रंग के पुष्प जरूर अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन

मां स्कंदमाता की गोद में भगवान स्कन्द बाल रूप में विराजित हैं। स्कंद मातृस्वरूपिणी देवी की चार भुजाएं हैं। मां का वर्ण पूर्णत: शुभ्र है और कमल के पुष्प पर विराजित रहती हैं। इन्हें विद्यावाहिनी दुर्गा देवी भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार एक तारकासुर नामक राक्षस था। जिसकी मृत्यु केवल शिव पुत्र से ही संभव थी। तब मां पार्वती ने अपने पुत्र भगवान स्कन्द (कार्तिकेय का दूसरा नाम) को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करने हेतु स्कन्द माता का रूप लिया और उन्होंने भगवान स्कन्द को युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया था। स्कंदमाता से युद्ध प्रशिक्षण लेने के बाद भगवान स्कन्द ने तारकासुर का वध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed