फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

दिल्ली को चारों तरफ से ट्रैक्टर लेकर घेरेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
दिल्ली को चारों तरफ से ट्रैक्टर लेकर घेरने को लेकर किसान संगठनों की तैयारी पूरे दिन चलती रहीं। जिले में भी किसान घेराव को लेकर चर्चा और बैठक में व्यस्त रहे। इसके लिए संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को ड्यूटी सौंपी गई हैं। इसे लेकर किसान संघर्ष समिति जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने सोमवार को नेशनल हाईवे टोल टैक्स पर किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसा आदेश राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति की ओर से होगा उस आधार पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उसके लिए जिला संघर्ष समिति पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होते तब तक किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। रणनीति के तहत प्रस्तावित छह जनवरी को दिल्ली के चारों तरफ कॉरिडोर को ट्रैक्टरों से घेरने का जो कार्यक्रम है। उसकी तैयारी के लिए पूरे जिले के हर ब्लॉक में सभी किसान संगठनों के साथ मिलकर जिला संघर्ष समिति रणनीति बना रही है। जिला में भाजपा के कुछ नेता आंदोलित किसानों को जबरन परेशान करना चाहते हैं। जो आए दिन नए-नए उद्घाटन के कार्यक्रम रख रहे हैं। जब एक प्रस्ताव में हमने इस आंदोलन में तय कर लिया कि जब तक हमारे लिए स्पष्ट आदेश नहीं हो जाता कानून रद्द करने का तब तक इस प्रकार के कार्यक्रम रद्द किए जाएंगे। इसके लिए हमने पहले शांतिपूर्वक तरीके से अपील भी की हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी अगर कुछ विकास के कार्य जरूरी है और रूके हुए हैं हम चाहते हैं कि उन्हें जिलास्तर अधिकारी डीसी एवं एसपी सहित विभिन्न मजिस्ट्रेट उन्हें पूरा कर लें। इसके लिए किसान उनका सहयोग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह किसान आंदोलन जन आंदोलन का रूप ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसानों से अपील है कि छह जनवरी को ट्रैक्टर की यात्रा के लिए सभी किसान एकजुट होकर दिल्ली की तैयारी करें। इस दौरान उनके साथ जरनैल सिंह सांगवान, मनदीप रोडछप्पर, कृष्ण पाल सुढ़ल, महिपाल चमरौड़ी, मानसिंह पजेंटा, सुखदेव सिंह सलेमपुर, काशीराम बिलासपुर, गुरुवीर सिंह, बजिंद्र सिंह राणा गोलनी, विनोद गुर्जर तेलीपुरा, सतवीर सिंह मसाना जट्टान, जसवंत सिंह कलेसरा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed