फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

कृषि कानूनों के पक्ष में भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, भाकियू ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
भारतीय जनता पार्टी ने जगाधरी के मिलिट्री ग्राउंड में केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के समर्थन में किसान धन्यवाद रैली का आयोजन किया। रैली में मुख्य अतिथि केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया, विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री कंवरपाल रहे। रैली की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने की। भाजपा नेताओं ने जहां ट्रैक्टर यात्रा को कामयाब बताया, वहीं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कई जगह पर यात्रा में खलल डालने का प्रयास किया, लेकिन पहले से तैनात भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें घेरा बनाकर रोक दिया।
विज्ञापन

हालांकि ट्रैक्टर यात्रा को भाकियू से जुड़े किसान काले झंडे दिखाने में सफल रहे। किसान धन्यवाद रैली गांव कलेसर, अराईंयावाला, प्रतापनगर, ताहरपुर कलां, कोट, डारपुर, जाटोंवाला, मानीपुर, लेदी, तुगलपुर, मुजाफत,भीलपुरा, चुहडपुर, जैधरी, खदरी, मेहरमाजरा, संखेडा, चगनौली, शेरपुर मोड़, छछरौली, मांडखेड़ी आदि कई गांवों से एक साथ प्रारंभ हुई,। जिसमें काफी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर बैठकर हिस्सा लिया। केन्द्रीय मंत्री रत्नलाल कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में केवल विचार बदलू लोग बचे हुए हैं। कांग्रेस ने अपने ही घोषणापत्र और अपनी ही बनाई रिपोर्टों को दरकिनार कर केवल विरोध के नाम पर काम करना शुरू कर दिया है। विपक्षी दल इनपर राजनीति करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से पढ़ लें। किसान धन्यवाद यात्रा के समापन समारोह में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि हरियाणा के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। नए विधेयक कृषि क्षेत्र में केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम है और आज कांग्रेस की राजनीति झूठ के सहारे चल रही है। झूठ के सहारे किसानों में भ्रम फैलाने का कार्य कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे है।शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि किसानों ने विपक्ष को यह बता दिया कि वह किसी के भ्रम में नहीं आने वाले, किसानों की अपने परंपरागत ट्रैक्टरों पर भारी मात्रा में रैली में पहुंचना ही इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अध्यादेश पारित करवाए हैं वह सभी किसानों के हित के लिए हैं। मैं विपक्ष के नेताओं को कहना चाहता हूं कि या मंडी नूये चालैगी, या मंडी नूये चालगी, डैच नूये आवगा, यो बढ़ बढ़ कर कै आवगा। तीन कृषि कानूनों से मंडी व्यवस्था से अलग किसानों को अपनी फसल बेचने की आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने योजनाओं का लाभ सीधा किसानों के खाते में दिया।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि कृषि के 3 नए कानून पूरी तरह से किए किसानों के हित में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिसके बारे में आज तक किसी भी विपक्षी पार्टी ने सोचा भी नहीं है, हमारे प्रगतिशील किसान संगठनों ने इन कानूनों का खुलकर समर्थन किया है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, मेयर मदन चौहान, रामनिवास गर्ग, रोजी मलिक, विपुल गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, कपिल मनीष गर्ग, कल्याण सिंह, प्रवीण अग्रवाल, सीताराम मित्तल, चेयरमैन विरेंद्र चौधरी, अशोक मेंहदीरत्ता, मुदित बंसल, निश्चल चौधरी, कंवर सिंह, राहुल, अंकित गोयल, विजय सिंगला, बलविंदर मुजाफत, कैलाश शर्मा, जगदीश धीमान, कर्म सिंह, सरबजीत, यादविंदर, जगबीर खदरी, ओमकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed