फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

भुगतान नहीं होने से नाराज आढ़ती और किसानों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
पहले धान खरीद को लेकर और अब किसानों को पेमेंट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पिछले 15 दिनों से किसानों की धान की पेमेंट ना होने से नाराज किसानों व आढ़तियों ने मंगलवार को छछरौली अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि 72 घंटे में फसल की पेमेंट करने का वादा करने वाली सरकार 15 दिन बीतने के बावजूद भी किसानों की पेमेंट नहीं कर रही है। जिसकी वजह से किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला आढ़ती एसोसिएशन संयोजक जगमाल सिंह शेरपुर, अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान प्रेम सागर, मनोज कुमार, राजू, लखविंदर, वरिंदर सिंह, रिंकू, लवली, रणबीर व सरदार हरबंस सिंह संधू, किसान बलवंत, वेद प्रकाश, लाली, जयदेव, गुरमुख, विक्रम, राजकुमार ने बताया कि सरकारी खरीद शुरू हुए को 15 दिन बीत चुके हैं। पर आज तक किसानों की एक भी पेमेंट सरकार द्वारा नहीं की गई है। वैसे तो सरकार के नेता 72 घंटे में पेमेंट करने की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। पर 15 दिन बीतने के बाद भी सरकार को किसानों की पेमेंट की कोई चिंता नहीं है। किसानों का कहना है कि वह सीजन में फसल बेचकर सभी दुकानदारों का उधार चुकता करते हैं। वह फसल आने तक खाद बीज दवाइयां घर का सामान दुकानदारों से उधार उठाते हैं। दुकानदारों को फसल बिकने की बात कहकर सीजन में पैसे देने का वादा किया जाता है। इस बार फसल तो बिक गई है पर किसानों की पेमेंट का कोई नामोनिशान नहीं है। किसानों का कहना है कि फसल बिकने के बाद पिछले कई दिन से मंडी के चक्कर लगा रहे हैं। जिन दुकानदारों के पैसे देने हैं वह रोजाना घर आ रहे हैं और कहते हैं कि आप लोगों की फसल में भी बिक चुकी है और आप लोग अब भी उधार चुकता नहीं कर रहे हैं। जिसको लेकर बड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि पहले आढती किसानों को कुछ पैसे दे दिया करते थे अब आढ़तियों के पास से भी पैसे नहीं मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल भी बिक चुकी है और दो पैसे भी हाथ में नहीं आए हैं। जिसको लेकर बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार ने 72 घंटे में किसानों की पेमेंट देने का वादा किया था पर 15 दिन बीतने के बाद भी किसानों की पेमेंट नहीं हो पाई है। किसानों की मांग है कि जल्दी से जल्दी धान की पेमेंट किसानों को दी जाए ताकि किसान दुकानदारों का उधार चुकता कर सकें।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव अवतार सिंह का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण पेमेंट में देरी हुई है। जोकि अब सब कुछ ठीक हो गया है। 2 दिन के अंदर सभी किसानों की पेमेंट करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed