{"_id":"5f85f2e28ebc3e9baa35b80c","slug":"pradarsan-yamuna-nagar-news-knl474530149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ झाड़ू उल्टा करके निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ झाड़ू उल्टा करके निकाला जुलूस
विज्ञापन
pradarsan
- फोटो : Yamuna Nagar
नगर निगम कार्यालय के गेट पर निगम और फायरब्रिगेड के दर्जनों कर्मचारी एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से कर्मचारियों ने झाडू़ उल्टा करके जुलूस निकाला। नगर निगम से रेलवे स्टेशन रोड पर कर्मचारी पहुंचे और यहां लोगों को सरकार की वादाखिलाफी के पर्चे बांटे। प्रदर्शन की अध्यक्षता शाखा प्रधान राजकुमार धारीवाल ने की। संचालन प्रवेश परोचा ने किया। प्रदर्शन को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी व ईएसआई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमार ससोली ने कहा कि सरकार संघ प्रतिनिधि मंडल से तीन दौर की बातचीत में मांगो पर सहमति बनने के बाद भी इसे लागू नहीं किया। जिस कारण कर्मचारी भारी गुस्से में हैं। नगरपालिका संघ द्वारा दिए गए आंदोलनों में 13 से 15 अक्टूबर को सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जनता के बीच पर्चे बांटे जाएंगे। इसके बाद 28 और 29 अक्तूबर को प्रदेश भर के नगरपालिका और फायरब्रिगेड के कर्मचारी 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। अगले माह आठ नवंबर को शहरी निकाय मंत्री के निवास स्थान पर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। संघ नेताओं ने बताया कि निकाय मंत्री से 30 अप्रैल एवं 17 अगस्त को दो दौर की वार्ता और विभाग प्रधान सचिव तीन जुलाई को शहरी स्थानीय निकाय विभाग महानिदेशक से जून में दो बार वार्ता हो चुकी है। जिसमें कर्मचारियों की मांगे मानी गई थी। संघ की मांग है कि कोरोना से मौत पर कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख विशेष आर्थिक सहायता, 4000 जोखिम भत्ता देने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का ठेका समाप्त कर पक्का करने, जूनियर इंजीनियर एवं सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों के पद सृर्जित करवाने, 1046 फायर ऑपरेटर की भर्ती को निरस्त कराने, फायर नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त, एसीपी व प्रमोशन देना है। जरनैल सिंह चनालिया व वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमार ससौली ने कहा कि अभी हाल ही में नगर निगम द्वारा डोर टू डोर की सभी लिफ्टिंग गाड़ियां व मशीनरी को ठेकेदार के हवाले करने की प्रक्रिया की जा रही है वह बिल्कुल ही गलत है। इससे कर्मचारियों का ज्यादा शोषण व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। चूंकि पहले भी नगर निगम यमुना नगर द्वारा प्राइवेट फर्म डीग मैन को इसी काम का ठेका दिया था, परंतु ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का वेतन न देकर 75 लाख रुपये का गबन किया गया था। इस दौरान प्रधान सुमित ऋषि, जिला सचिव नरेश कुमार, ईएसआई से नीलम रानी, नगरपालिका से उपप्रधान जनकराज पपला, बलदीप तुंबी, रोहताश, श्रीकांत, फायर से रिंकू कुमार, मोहन लाल, विजेंद्र दहिया मौजूद रहे।