फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

मिल्क माजरा टोल प्लाजा जाम करेंगे किसान, सीमा सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
केंद्र सरकार के तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ किसानों का पांचवे दिन भी जारी रहा। शनिवार को किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को सड़के जाम करने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने अपनी रणनीति बनाई। इस दौरान राजनैतिक दलों के नेता, कर्मचारी संगठनों के नेता धरना स्थल पर मौजूद रहे। वहीं सड़कें जाम करने के आंदोलन को लेकर प्रशासन भी कमर कसे हुए हैं। पुलिस इसे लेकर पूरी तरह अलर्ट है। खुफिया तंत्र के कर्मचारी धरना स्थल के ईद-गिर्द चक्कर लगा रहे हैं। ताकि रणनीति जानकार आंदोलन असफल करने की योजना पर काम किया जा सके। एसपी ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस के आलाधिकारी चौकन्ने हो स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आंदोलन को लेकर एक तरफ जहां भाकियू ने किसान नेताओं की ड्यूटियां लगाई है। वहीं पुलिस ने भी अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। डीसी मुकुल कुमार की ओर से अलग अलग स्थानों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ताकि विकट स्थिति पर समय रहते काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

शनिवार को साढ़ौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला व पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समर्थन दिया। विधायक रेनू बाला ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हर कदम पर साथ है। सड़क जाम आंदोलन में कांग्रेस भाग लेगी। वहीं सोमवार को जिला सचिवालय पर भी इसका विरोध करेगी। वहीं अकरम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात तो करते हैं लेकिन किसानों की बात आज तक नहीं की। सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगें जल्द पूरा करें। अपनी मांगें मनवाने के लिए किसानों को सड़कों पर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में सबसे पहले आगे आई। सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा। सरकार ने यह तीन अध्यादेश लागू किए हैं इन्हें तुरंत वापस लिया जाए। जब तक यह अध्यादेश वापस नहीं होते। तब तक कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जाकिर हुसैन, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र अर्जुन माजरा, रोहित भटेड़ी, रजनीश नत्थनपुर व डिंपी लेदा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदयाना ने कहा कि रविवार को किसान नेशनल हाईवे पर गांव मिल्क माजरा स्थित टोल प्लाजा पर जाम लगाएंगे। नेशनल हाईवे पर जाम लगाने को लेकर किसानों में भारी जोश है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसानों को उजड़ने से बचने के लिए भारी संख्या में टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों के विरोध में देश का किसान एकमंच पर इक्कठा हो गया है। यह अध्यादेश किसान, मजदूर, आढ़ती के लिए काले कानून के बराबर है। देश के सभी किसान संगठन इसके विरोध में एक है। जो अपने आंदोलनों से सरकार को जगाने का काम करेगें। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल, जिला प्रधान संजू गुंदयाना, ब्लॉक प्रधान रादौर जोगिद्र कांबोज, सीटू नंबरदार, करनैल सिंह, मोनू धानुपुरा, संदीप सुढल, विकास जठलाना, करनैल अलाहर, सुंदर, मुनीष पंजेटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का सड़क जाम आंदोलन टोल प्लाजा पर है। प्रशासन को ज्ञात है कि यहां सैकड़ों की संख्या में किसान होंगे। ऐसे में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए यातायात के रूट बदला गया है। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि आंदोलन को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए अधिकारियों को ड्यूटियां सौंपी गई हैं। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है, कि वे टोल प्लाजा के रूट न जाए। शहर के भीतर आने वाली सड़कें व सीमावर्ती इलाके सील कर दिए गए हैं। सभी जगह पुलिस की नाकाबंदी है। हर आने जाने वाली की गहनता से जांच की जा रही है। आंदोलन में उपद्रव न हो इसके लिए विशेष रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed