फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

किसानों के हर कदम पर साथ देगी कांग्रेस, 20 को चक्का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
तीन अध्यादेशों और पिपली रैली में जा रहे किसानों पर लाठी भांजने और उन पर केस दर्ज करने को लेकर भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना प्रदर्शन 19 सितंबर तक चलेगा। भाकियू ने 20 सितंबर को प्रदेश की सड़कों पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व साढ़ौरा विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल भूखड़ी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और भाकियू को अपना समर्थन दिया। इस दौरान राजपाल भूखड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो तीन अध्यादेश लागू किए हैं वह किसानों के खिलाफ हैं। जिस दिन से अध्यादेश लागू हुए हैं उसी दिन से किसान अध्यादेश के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सरकार लाठी डंडों के जोर पर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। सरकार किसानों की बात न सुन उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पिपली में किसानों पर लाठी भांजना बेहद शर्मनाक है। इससे पता चल जाता है कि भाजपा अपनी मनमानी कर रही है और लोगों पर इसे बलपूर्वक थोपना चाहती है। कांग्रेस किसानों के साथ है और हर आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगी।
विज्ञापन

सचिवालय मुख्य गेट पर किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन प्रधान संजू गुदियाना ने कहा कि सरकार किसार्नों को खत्म करना चाहती है। यह तीनों अध्यादेश इसी दिशा में लिए गए कदम हैं। वहीं अब सरकार आवाज उठाने वालों को कुचलने पर तुली हुई है। पिपली रैली को लेकर किसानों पर लाठियां भांजी गई। उन्होंने कहा कि सरकार के मंसूबे किसानों को पता चल चुके हैं। अब भी सरकार नहीं मानी तो यहां धरना लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान 19 सितंबर तक यहां धरना देंगे। इसके बाद भी अगर सरकार अध्यादेशों को वापस नहीं लेती तो 20 सितंबर को हरियाणा भर की सड़कें जाम की जाएंगी। उन्होंने मांग की कि तीनों अध्यादेशों को वापस लिया जाए। किसानों पर लाठीचार्ज करवाने वाले अधिकारियों केेे खिलाफ कार्रवाई की जाए और किसानों पर दर्ज झूूठे मुकदमे वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed