फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

धान की ट्राली रोके जाने से नाराज यूपी के किसानों ने हथिनीकुंड बैराज पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
जिले की मंडियों में बाहरी राज्यों की धान को रोकने के लिए रविवार को पुलिस और कृषि अधिकारियों ने सख्ती दिखाई। जिसके चलते यूपी और हिमाचल सीमा पर किसानों और अधिकारियों के बीच तनातनी बन गई। हथिनीकुंड बैराज पर भी अधिकारियों ने यूपी के किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियां रोक लीं। जिस पर यूपी के किसान भड़क गए और नारेबाजी करते हुए रोष जताया। किसानों ने जिला प्रशासन को चेताया कि अगर उनका धान मंडियों में आने से रोका गया तो वह यूपी से हथनीकुंड आने वाले रास्ते को ही बंद कर देंगे। इसके बावजूद भी जब उन्हें इंट्री नहीं दी तो उन्होंने बैराज पर यूपी साइड में ट्रैक्टर ट्रालियां अड़ा दी। जिसके चलते जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

किसान अनिल कुमार चौहान, रामकुमार, भान सिंह, डब्बू, श्रीराम आदि ने कहा कि वे अपनी फसल को देशभर में कहीं भी किसी भी मंडी में बेच सकते हैं। यह किसानों का हक है। इस तरह डंडे के बल पर किसानों को रोकना गलत है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके पास कोई भी लिखित में आदेश नहीं हैं। उसके बावजूद भी किसानों को मंडी में आने से रोका जा रहा है। जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

हरियाणा के रास्तों को बंद करने की चेतावनी दी
अगर किसानों के साथ इस प्रकार से ज्यादती की गई तो वे लोग आने वाले समय में अन्य कार्रवाई करने को मजबूर होंगे। किसानों ने तो यहां तक भी कहा अगर उनका अनाज हरियाणा की मंडी में नहीं आने दिया जाएगा तो वह लोग यूपी से आने वाले हरियाणा के रास्तों को बंद कर देंगे। किसानों ने कहा कि अगर अधिकारियों के पास लिखित में कोई आदेश है तो वह दिखाएं और हथिनी कुंड बैराज पर एक बोर्ड लगाया जाए कि यूपी का किसान हरियाणा में अनाज नहीं बेच सकता। किसानों ने हथिनी कुंड बैराज पर ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर से उस आदेश की कॉपी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों पर रोक लगे, किसानों पर नहीं
यूपी के किसानों ने कहा कि आदेशों की जो कॉपी अधिकारी दिखा रहे हैं, वह केवल व्यापारियों के अनाज की रोक के लिए है। किसानों के लिए कोई मनाही नहीं है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से आग्रह किया है कि या तो उनका अनाज मंडियों में लिया जाए नहीं तो वह अगली कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
इस बारे में थाना प्रताप नगर के प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि सरकार के आदेशानुसार यूपी व हिमाचल से आने वाले धान रोक लगाने के लिए बकायदा नाके लगाए हुए हैं। जिसमें पुलिस कर्मचारी व संबंधित विभाग की तरफ से कर्मचारी तैनात हैं, जो दूसरे राज्यों से आने वाले अनाज को रोक रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन ब्लाक छछरौली के ब्लॉक प्रधान मोहन लाल मुंडाखेड़ा के नेतृत्व में किसानों ने रविवार को मार्केट कमेटी छछरौली के कार्यालय के सामने धान खरीद ना होने के चलते रोष प्रकट किया। किसानों ने उपायुक्त के नाम एक शिकायत भी अधिकारियों को दी । जिसमें तुरंत धान की खरीद चालू करने की मांग की गई है। ब्लॉक प्रधान ने कहा कि राजनीति के तहत धान की खरीद बंद कर दी गई है। इससे किसान परेशान और हताश हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए तुरंत धान की खरीद सुचारू रूप से कराई जाए ताकि किसान अपनी फसल बेच सकें। किसान करनैल सिंह, समय सिंह, किरणपाल, धनीराम, रणबीर सिंह, कर्मवीर सिंह, मेघनाथ, संदीप कुमार, राजपाल, नैब सिंह, रिंकू शर्मा, राजपाल गनौला आदि का कहना है किसान अपने 6 महीने की मेहनत को जब मंडी लेकर आता है तो उसे तरह-तरह के बहाने लगाकर खरीद करने से मना कर दिया जाता है। कहीं गेट पास लगा दिया जाता है और कहीं उनके अनाज में नमी बताई जाती है और कहीं मेरी फसल मेरा ब्यौरा में पंजीकरण ना होने के कारण उनकी खरीद को मना कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed