Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Practice Devotion While Staying Free from Lust, Anger, and Greed: Shyamanand

काम, क्रोध और लोभ से दूर रह करें भक्ति : श्यामानंद

Tue, 26 May 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Practice Devotion While Staying Free from Lust, Anger, and Greed: Shyamanand
श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। श्री खेड़ा मंदिर लंगर हाल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास स्वामी श्यामानंद महाराज ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को जीवन में काम, क्रोध, मोह और लोभ इत्यादि विकारों से दूर रहना चाहिए। यही विकार व्यक्ति को धर्म और सत्य के मार्ग से भटका देते हैं।
उन्होंने कहा कि सच्चे मन से प्रभु भक्ति और अच्छे संस्कार अपनाने वाला व्यक्ति ही जीवन को सफल बना सकता है। समाज में महिलाओं का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। पराई स्त्री को मां और बहन के समान समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करता है और सदाचार का पालन करता है, वहीं सच्चे अर्थों में धार्मिक कहलाने योग्य है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया। कथा व्यास ने माता शबरी की भक्ति का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भक्ति में सच्चाई, समर्पण और प्रेम होना चाहिए। भगवान श्रीराम माता शबरी की निष्कपट भक्ति से इतने प्रभावित हुए कि स्वयं उनकी कुटिया में पहुंचे और प्रेमपूर्वक अर्पित किए गए बेर ग्रहण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान दिखावे के नहीं बल्कि सच्चे भाव के भूखे होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार छोड़कर सेवा, दया और प्रेम का भाव अपनाना चाहिए। कथा में भजनों पर श्रद्धालु थिरकने पर विवश हो गए। इस दौरान सरपंच कीर्ति खुराना, अनुकृति खुराना, समाजसेवी पंकुश खुराना, पंच संदीप कुमार, अशोक धीमान, डॉ. सुभाष, जगदीश अरोड़ा, राजू मंगला, मोहन गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed