फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   power plant

... ताकि कम दामों में हो सके प्लांट में बिजली उत्पादन

Fri, 29 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
दीन बंधू सर छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया। सम्मेलन में अच्छे कार्य करने वाले इंजीनियरों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में  हरियाणा बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड के डायरेक्टर एसएस दलाल व मुख्य अभियंता शरद भटनागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कम दामों में प्लांट में बिजली उत्पादन करना था, जिसको लेकर देश-विदेश से अधिकारी व इंजीनियर बुलाए गए थे।
विज्ञापन


 यहां तक की भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियां जो पावर प्लांटों में काम करती आई हैं, उनके प्रतिनिधियों को भी इस सम्मेलन में बुलाया गया। हरियाणा बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड के डायरेक्टर एसएस दलाल ने बताया कि हरियाणा में बिजली की जितनी आपूर्ति होनी चाहिए वह पूरी नहीं हो पाती है और इसके लिए उन्हें बिजली एनटीपीसी प्लांटों से बिजली उधार लेनी पड़ती है या फिर अन्य राज्यों से बिजली मंगवानी पड़ती है। हरियाणा में दो प्लांट चाइनीज लगे हुए हैं।
विज्ञापन


 उनमें कम उत्पादन पर अधिक बिजली प्राप्त की जाए, इसलिए सम्मेलन रखा गया था। यहां पहुंचे अधिकारियों व इंजीनियरों ने अपने-अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ बांटा। इस पर विचार भी किया कि किस तरह प्लांटों में नई तकनीक अपनाकर अधिक मात्रा में बिजली प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में बिजली इसलिए मंहगी है, क्योंकि यहां बिजली बनाने के लिए कोयला बाहर से मंगवाया जाता है। रेलवे खर्चा व कोयला के दूर से आने से उन्हें यह कोयला मंहगा पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बिजली का उत्पादन भी महंगा हो जाता है और उन्हें जनता को मंहगी बिजली देनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर का प्लांट अन्य प्लांटों की अपेक्षा आगे चल रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा तीसरी यूनिट 600 मेगावाट लगाने की घोषणा भी कर दी गई है, जिस पर कार्य जारी है और जल्द ही यहां यूनिट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि हरियाणा को और ज्यादा बिजली मिल सके। इस अवसर पर थर्मल प्लांट के एसई संजीव गुप्ता, एक्सईएन राजीव गुप्ता, एक्सईएन बिजेंद्र, एक्सईएन वीके गौतम, असिस्टेंड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार तथा असिस्टेंड इंजीनियर धर्मवीर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed