{"_id":"6797e0e02c70bed692020783","slug":"poultry-farm-manager-attacked-with-sharp-weapons-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132200-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पोल्ट्री फार्म के मैनेजर पर धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पोल्ट्री फार्म के मैनेजर पर धारदार हथियारों से हमला
Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पोल्ट्री फार्म के मैनेजर पर कार व बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जयपुर गांव निवासी विमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव नाहरपुर स्थित पोल्ट्री फार्म पर मैनेजर के पद पर काम करता है। वह शाम को बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह गांव नागल कच्चा पुल के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़े कार बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और उसे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर जब पुल पर काम कर रहे एक व्यक्ति आया तो आरोपी उसे आता देखकर मौके से भाग गए। उसने आरोप लगाया कि गांव नाहरपुर निवासी रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पर हमला किया है।
विज्ञापन
उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी रोहित के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद से रोहित ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रोहित को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।