फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   postman allegation of beaten

डाकिया ने पोस्टमास्टर व क्लर्क पर लगाया मारपीट का आरोप, सीएम को भेजी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
postman allegation of beaten
सदर थाना क्षेत्र के गांव दामला डाकघर में कार्यरत डाकिया कमल कुमार ने फर्कपुर थाना क्षेत्र के एक डाकघर के पोस्टमास्टर व क्लर्क पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि क्लर्क ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। इसकी शिकायत उन्होंने थाना फर्कपुर थाना पुलिस को भी दी। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत देकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर दी शिकायत में कमल कुमार ने बताया कि वह दामला के डाकघर में डाकिए के रूप में कार्यरत है। 12 फरवरी को वह जगाधरी वर्कशॉप के एक डाकघर में डाक लेने व देने के लिए गया था। इस दौरान पोस्टमास्टर ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। उससे कहा कि वह भविष्य में कभी यहां डाक लेने न आए। जब उसने कहा कि वह भी डाक विभाग का कर्मचारी है और कार्यालय में आना उसका अधिकार है। इस पर क्लर्क ने उसे जातिसूचक शब्द कहने शुरू कर दिए और उसे धक्के मार कर बाहर निकाल दिया। इस दौरान वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए थे। कमल कुमार का कहना है कि पोस्टमास्टर उससे रंजिश रखता है। जब भी वह डाक लेने जाता है तो उसको कहता है कि वह दूसरी यूनियन का कर्मचारी है। इसकी शिकायत उसने उसी दिन थाना फर्कपुर में दी थी। लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर अब उसने सीएम विंडो में शिकायत देकर मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed