फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Post on DEO's caste goes viral after he joined BJP

Yamuna Nagar News: भाजपा में शामिल हुईं डीईओ की जाति पर पोस्ट वायरल

Sun, 01 Sep 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Sep 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Post on DEO's caste goes viral after he joined BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। अपनी नौकरी से चार साल पहले वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई डीईओ सुमन बहमनी की जाति को लेकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दी। पोस्ट वायरल करने वाले ने आरोप लगाया है कि सुमन बहमनी जन्म से अनुसूचित जाति से नहीं हैं।
उन्होंने अनुसूचित जाति के लड़के से शादी करने के बाद अपनी जाति बदल ली। इसका पता लगने पर सुमन बहमनी ने पोस्ट वायरल करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह पांच भाई बहन हैं और जन्म से ही अनुसूचित जाति से हैं। यहां तक की उनके पिता टेकचंद तूर जो की पूर्व में जेल सुपरिटेंडेंट भी रहे हैं। वह भी अनुसूचित जाति से संबंधित थे।
विज्ञापन

सुमन बहमनी ने कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल हुए अभी दो दिन ही हुए हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए किसी ने इतना बड़ा कदम उठा दिया। जब उन्होंने यह पोस्ट देखी तो वह भी हैरान रह गई। राजनीति इतनी गंदी हो सकती है यह उन्हें नहीं पता था। उन्होंने कहा कि जब से यह बात सामने आई है कि भाजपा उन्हें साढौरा विधानसभा से चुनाव लड़वा सकती है तब से विरोधी उन्हें बदनाम करने की साजिश करने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। सुमन बहमनी ने जब यह पोस्ट देखी तो वह कस्बा के महर्षि वेद व्यास भवन में आयोजित बैठक में लोगों से जनसंपर्क कर रही थी। सुमन बहमनी राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में 18 वर्ष बतौर प्रिंसिपल सेवाएं देने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बनी थी। इसी सप्ताह उन्होंने वीआरएस ली है। दो दिन पहले वह भाजपा में शामिल हो गई थी। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि भाजपा उन्हें साढौरा विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed