फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Post-mortem report: The young woman was not raped

Yamuna Nagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ः युवती के साथ नहीं हुआ था दुष्कर्म

Sat, 13 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report: The young woman was not raped
इसी पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में मिला था युवती का सिर कटा शव। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव बहादुरपुर के पास पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में निर्वस्त्र अवस्था में मिले युवती के सिर कटे शव की पांच दिन बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ। डेढ़ घंटे तक दो डॉक्टरों के पैनल ने यह कार्रवाई की। इस दौरान युवती के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हो पाई।
पोस्टमार्टम के बाद सेवा समिति ने शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं विसरा के सैंपल करनाल मधुबन लैब जांच के लिए भेज दिए हैं। उधर, युवती की पहचान के लिए 20 से अधिक लोग पहुंचे थे, परंतु पहचान नहीं हो पाई। युवती के सिर कटे शव की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन

लोगों में भी इस बात की खूब चर्चा है की इस प्रकार युवती की निर्मम हत्या करने के पीछे किसका हाथ हो सकता है। इस अनसुलझे मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। टीमें हाईवे के आसपास पेट्रोल पंप, बस स्टैंड और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ऐसे में पुलिस कारे कुछेक सुराग लगे हैं जो, इस हत्याकांड में लोकल व्यक्ति की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है पोस्टमार्टम के दौरान युवती के शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई स्ट्रगल मार्क (संघर्ष के निशान) नहीं मिला है। जिससे यह प्रतीत होता है कि शायद गला काटने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी, या फिर वह उस समय मरने ही वाली थी। उसे सिर में चोट मारकर या गला दबाकर मारा गया है, इस बारे कुछ भी कहा नहीं जा सकता, क्योंकि उसकी गर्दन को जड़ से किसी तेजधार हथियार से काटा गया है। युवती से शरीर से जांच के लिए ऑर्गन्स लिए गए हैं। उधर, पोस्टमॉर्टम के दौरान गांधी नगर से दो महिलाएं अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां हफ्तेभर से लापता हैं। लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

युवती के शव के पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। पोस्टमार्टम में युवती के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है। विसरा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान कुछ चीजें सामने आई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -नर सिंह,एसएचओ, थाना प्रतापनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed