{"_id":"6143b0d98ebc3e7ac075903c","slug":"portal-of-iti-admission-did-not-run-throughout-the-day-yamuna-nagar-news-knl834568101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर नहीं चला आईटीआई दाखिला का पोर्टल, विद्यार्थियों सहित प्राध्यापक भी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर नहीं चला आईटीआई दाखिला का पोर्टल, विद्यार्थियों सहित प्राध्यापक भी परेशान
विज्ञापन
आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया वीरवार से शुरू नहीं हो पाई। पहले दिन ही विभाग की वेबसाइट तकनीकी खराबी के कारण चल नहीं पाई और सभी संस्थानों में प्रबंधक व दाखिला समिति के सदस्य दिनभर पोर्टल पर क्लिक कर दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते रहे। पोर्टल शुरू न होने के कारण पहले दिन किसी भी विद्यार्थी का पंजीकरण नहीं हो सका।
वहीं जब विद्यार्थी पंजीकरण के लिए संस्थान पहुंचे, तो उन्हें पोर्टल न चलने की जानकारी मिली। पोर्टल शुरू होने के इंतजार में प्रक्रिया का पहला दिन इसी तरह बीत गया। पोर्टल शुरू नहीं होने से संस्थानों में दाखिला समिति के सदस्य तो परेशान रहे ही, साथ ही विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान संस्थान पहुंचे विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के जरिए अन्यों को पोर्टल शुरू न होने और संस्थान न आने की जानकारी दी। इसके बाद वीरवार शाम सात बजे पोर्टल शुरू हुआ। वहीं पोर्टल पर सीट रिलीज की गई हैं।
पहुंचे बहुत ही कम विद्यार्थी
वीरवार को आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी थी। प्रक्रिया के लिए पूर्व रात्रि ही पोर्टल शुरू किया जाना था, जो नहीं हो पाया। वहीं संस्थान प्रबंधकों के पास पोर्टल खोले जाने का सुबह भी कोई संदेश नहीं आया। वहीं समय पर जब पोर्टल नहीं शुरू हुआ और विद्यार्थी पहुंचे तो समिति सदस्यों ने इसकी सूचना भेजना शुरू कर दिया। विद्यार्थियों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई। जिस कारण पहले दिन बहुत ही कम विद्यार्थी यहां पर पहुंचे।
विज्ञापन
शाम सात बजे शुरू हुआ पोर्टल
पहले दिन कौशल विभाग की वेबसाइट नहीं चल पाई। शाम पांच बजे तक समिति सदस्य साइट शुरू होने का इंतजार करते रहे। इसके बाद वे भी लौट गए। शाम सात बजे पोर्टल शुरू होने का संदेश संस्थान प्रबंधकों के पास पहुंचा। सभी ने पोर्टल ओपन करके देखा, इस दौरान सीट अलॉटमेंट का ऑप्शन दिखाई देने लगा था। पोर्टल में फिर खराबी न आई तो शुक्रवार को दाखिले हो पाएंगे।
संस्थान में हुई परीक्षा, सहायता केंद्र रहे खाली
दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़ी इसके लिए जिले की सभी आईटीआई संस्थान में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। यमुनानगर आईटीआई में कुल चार सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रक्रिया शुरू न होने के कारण समिति सदस्य सहायता केंद्र में खाली बैठे रहे। वहीं दूसरी तरफ संस्थान में वीरवार को रि-अपीयर की परीक्षा थी, जिस कारण दाखिले के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
वर्जन
पहले दिन पोर्टल शुरू न होने के कारण परेशानी रही। पोर्टल किन कारणों से चल नहीं पाया उसकी जानकारी नहीं है। शाम सात बजे पोर्टल शुरू होने की सूचना मिली है। पोर्टल सही काम करता रहा तो आज से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मनदीप सिंह, प्राचार्य, आईटीआई यमुनानगर।