फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pollution level reduced due to drizzle, relief to people

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से घटा प्रदूषण का स्तर, लोगों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pollution level reduced due to drizzle, relief to people
जिले में हुई बूंदाबांदी के बाद शहर में प्रदूषण का स्तर भी घटा है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 122 माइ्क्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले वीरवार को यह 182 माइक्रोग्राम था। प्रदूषण का स्तर घटने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। अगले एक-दो दिनों में एक्यूआई का स्तर 100 से नीचे आ सकता है। दिवाली के समय में एक्यूआई का स्तर 200 से पार चला गया था। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है प्रदूषण का स्तर भी कम हो रहा है।
विज्ञापन

वीरवार तड़के व शाम को जिलेभर में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। बूंदाबांदी से हवा में मौजूद धूल व धुएं के कण जमीन पर बैठ गए। खनन जोन से आने वाले वाहनों से दिनरात रेत गिरता रहता है। यह रेत सड़कों किनारे जमा हो जाता है। जैसे ही कोई वाहन सड़क से तेज गति से निकलता है तो धूल के करण उड़ कर हवा में मिल जाते हैं। बूंदाबांदी ने लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाई है।
विज्ञापन


बूंदाबांदी के बाद जिले में ठंड बढ़ने लगी है। बढ़ती ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद है। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के समन्वयक डॉ. संदीप रावल ने बताया कि गिरता तापमान गेहूं के लिए लाभकारी है। खेतों में गेहूं के पौधों को मेढ़ बनाने में मदद मिलेगी। जिन किसानों ने अभी गेहूं में पहला पानी नहीं दिया है वह जल्द दें। फसल संबंधित कोई भी जानकारी किसान कृषि विज्ञान केंद्र दामला व कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तारीख एक्यूआई
23 नवंबर 217
24 नवंबर 196
25 नवंबर 185
26 नवंबर 153
27 नवंबर 155
28 नवंबर 191
29 नवंबर 151
30 नवंबर 182
एक दिसंबर 122
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed