फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pollution free Diwali message given by drama, Yamunanagar

नाटक से दिया प्रदूषणमुक्त दिवाली का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pollution free Diwali message given by drama, Yamunanagar
प्रदूषण मुक्त दिवाली को लेकर नुक्कड़ नाटक करते एमएलएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के मुकंद लाल पब्ल्कि स्कूल में शुक्रवार पर्यावरण मैत्री दिवाली को लेकर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकालकर प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया और नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण का महत्व समझाया। साथ ही प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. ममता वर्मा ने की। कार्यक्रम निदेशिका ने कहा कि दीपावली जीवन को प्रकाशमय बनाने वाले विभिन्न भावों प्रसन्नता, उत्साह, सत्य एवं मर्यादा आदि का प्रतीक है। प्राचीन काल से दीपावली पर आतिशबाजी होती आ रही है। आधुनिक काल में पर्यावरण पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। ऐसे में सभी को पर्यावरण मैत्री दीपावली मनानी चाहिए।
विज्ञापन

अध्यापिका सुधा आनंद ने दीपावली की सार्थकता और उससे जुड़े विभिन्न तथ्यों व मान्यताओं के बारे में बताया। 12वीं कक्षा की छात्रा जिगिशा ने भाषण से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। 10वीं की छात्रा नंदिनी ने काव्यात्मक प्रस्तुति से दीपावली के महत्व बताया। कक्षा छह के विद्यार्थियों ने दीपक एवं पूजा की अन्य सामग्री युक्त थाली सज्जा में प्रस्तुति दी। सातवीं के विद्यार्थियों ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री फूल, पत्ते, चावल, पत्थर आदि का प्रयोग कर विभिन्न रंगों के संयोजन से निर्मित आकर्षक रंगोली बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं के विद्यार्थियों ने पेपर लैंप की प्रस्तुति दी। नवीं के विद्यार्थियों ने जनचेतना जागरूक करने के लिए रैली निकाली। उन्होंने लोगों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया। वहीं प्रदूषण मुक्त दीपावली का संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि दीपावली पर चलाए जाने वाले पटाखे पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। पर्यावरण मुक्त दीपावली बनाकर विषैले पदार्थों के घातक परिणामों से बचा जा सकता है।विद्यार्थियों ने पर्यावरण मैत्री प्रदूषण मुक्त दिवाली की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed