फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   political-news-ymn

भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस करेगी संघर्ष : तंवर

Mon, 02 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 02 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
political-news-ymn
भाजपा ने प्रदेश की जनता को अत्याचार व भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार देने का वादा किया था, लेकिन इसके शासन में अत्याचार व भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ा है।
विज्ञापन


प्रदेश में इनेलो को विपक्ष का जनादेश प्राप्त होने के बावजूद इनेलो इसमें विफल रही है, लेकिन कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रदेश की जनता पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हर तरह का संघर्ष करेगी।

यह बात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने गांव रसूलपुर में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के अल्पकाल के शासन में ही हर वर्ग परेशान हो गया है। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तक न मिलने से किसान आत्महत्याएं करने को विवश हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों पर रोजाना अत्याचार हो रहे हैं, तो मजदूरों व युवाओं को रोजगार न मिलने से ये हताश हो चुके हैं। व्यापारी वर्ग की अपनी समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं। इन कारणों से प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से एक साल में ही मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन बसपा के वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा व विधानसभा में प्रत्याशी रहे डॉ. कपूर सिंह व उनके साथियों के कांग्रेस में शामिल होने के उपलक्ष्य में किया गया था। डॉ. कपूर सिंह ने बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के अपने दर्द को भी बयान किया।

उन्होंने कहा कि दलितों के उत्थान के लिए बनी बसपा पर आज छोटे दुकानदारों को कब्जा हो चुका है। बसपा अपने सिद्धांतों से भटक गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में दलितों के प्रति दर्द व उनके हितों की रक्षा करने के संकल्प को देखते हुए ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय किया है।


अशोक तंवर ने डॉ. कपूर सिंह के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत किया। आयोजन में बसपा के जिला महासचिव संजीव रसूलपुर, भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष यासीन खान, रामेश्वर दास व पंचकूला के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश के अलावा बसपा के कई अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed