फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Policemen will monitor every nook and corner during the festival.

Yamuna Nagar News: त्योहार पर चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे पुलिसकर्मी

Sun, 19 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Policemen will monitor every nook and corner during the festival.
सुरक्षा के मद्देनजर कार की जांच करत पुलिसकर्मी।प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली व अन्य त्योहारों पर लोगों सुरक्षित ढंग से मना पाएं, इसके लिए जिला पुलिस की चप्पे-चप्पे पर तैनाती कर दी गई है। एक ओर भीड़-भाड़ वाले चौकों से लेकर मुख्य मार्गों व बाजारों में पुलिस कर्मी लगा दिए हैं, वहीं बर्तनों, गहनों व अन्य बड़े प्रतिष्ठान के आसपास भी मुस्तैद हैं। त्योहारों में लूट, झपटमारी, तस्करी जैसी आपराधिक घटनाओं की आशंका के चलते पुलिस की असामाजिक तत्वों पर नजर है। अन्य राज्यों से लगती सीमाओं सहित जिले में कोई भी संदिग्ध वाहन दिखने पर उसे रोककर जांच व पूछताछ हो रही है। दिन के समय के साथ रात में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि दिपावली, छठ व अन्य पर्वों के चलते जिले की सीमाओं पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। साथ ही जिले में बाजारों, धर्मस्थलों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई है। पुलिस टीमें दिन के साथ रात में भी मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों, औद्योगिक क्षेत्रों व हाईवे पर निगरानी कर रही हैं। पुलिस टीमें वाहनों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिले की शांति भंग करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। रात में सड़कों पर बेवजह घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की भी जांच की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन मिलने पर तुरंत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर-112 या संबंधित थाने को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed