फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Policemen posted in the night curfew ran away with dirty gestures, then battered uniforms and tore the uniforms.

नाइट कर्फ्यू में तैनात पुलिसवालों को पहले गंदे इशारे कर भागे, फिर डंडों से मारपीट कर फाड़ी वर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Policemen posted in the night curfew ran away with dirty gestures, then battered uniforms and tore the uniforms.
यमुनानगर। नाइट कर्फ्यू के दौरान बिलासपुर के शिव चौक पर रात साढ़े 11 बजे सड़क पर घूम रहे स्कूटी सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका। पुलिस को देख आरोपी 50 कदम पहले ही रुक गए और पुलिस को गंदे इशारे का फरार हो गए। इसके बाद आरोपी युवक अपने सात आठ परिजनों के साथ चौक पर पहुंचे और पुलिस पार्टी पर डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एएसआई निर्मल सिंह की वर्दी फाड़ दी। मारपीट में एएसआई निर्मल सिंह व हेड कांस्टेबल भूपेंद्र को चोट आई है। पुलिस ने मामले में महिला समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया। मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

एएसआई निर्मल सिंह ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को वह पुलिस पार्टी के साथ नाइट कर्फ्यू ड्यूटी पर शिव चौक पर तैनात था। पुलिस पार्टी में उसके साथ ईएसआई ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रीटा व एसपीओ मंजीत सिंह शामिल थे। वे चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे जगाधरी की तरफ से एक स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस पार्टी ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने नाके से 50 कदम दूर पीछे ही स्कूटी रोक ली। स्कूटी को पीछे मोड़कर आरोपियों ने उनकी तरफ हाथ से गंदे इशारे किए और वहां से भाग निकले। कुछ समय पश्चात उसी स्कूटी व कुछ अन्य बाइकों पर सवार होकर साढौरा के तरफ से एक महिला व 6-7 अन्य व्यक्ति आए। आरोपियों के हाथों में डंडे थे। आते ही आरोपियों ने पुलिस पार्टी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी से मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ डाली। आरोपियों ने डंडों से हेड कांस्टेबल भूपेंद्र की कमर व एएसआई निर्मल सिंह की बाजू पर चोट मारी और जान से मारने की धमकी दी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर एक महिला व चार युवकों को काबू कर लिया। जबकि तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए लोगों की पहचान बिलासपुर जोगी मोहल्ला निवासी विशाल, अभिषेक, परमजीत कौर, राकेश, नरेश व गगन के रूप में हुई। तीन अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने, नाइट कर्फ्यू में बिना वजह सड़कों पर निकलने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिस के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed