फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police will teach traffic rules in schools

Yamuna Nagar News: स्कूलों में पुलिस पढ़ाएगी यातायात नियमों का पाठ

Wed, 03 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police will teach traffic rules in schools
छात्राओं को जागरूक करतीं एएसआई नीलम। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस छात्रों को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के बारे में पढ़ाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। यह एक जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने और यातायात संकेतों का पालन करने के महत्व के बारे में सिखाया जाएगा।
लों में पढ़ने वाले वरिष्ठ शिक्षा पूरी करने के बाद कुछ ही समय में बालिग होकर हाथों में वाहन की कमान संभाल लेते हैं। ऐसे में यातायात नियमों की जानकारी न होने के कारण वे दुर्घटनाओं को दावत देते हैं, जिससे अपनी जान के साथ-साथ वे दूसरों की जिंदगी भी जोखिम में डाल देते हैं। ऐसे में अब पुलिस ने शहर के विभिन्न स्कूलों की वरिष्ठ कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों को यातायात पुलिस ने नियमों के बारे में जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला के दौरान कर्मचारी स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, विद्युत सिग्नल, यातायात जवानों के हाथ के संकेतों, चालकों के संकेतों, सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण, बाइक चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट की उपयोग, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन उपयोग नहीं करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने, वाहन में स्पष्ट नंबर अंकित कराने, वाहन में आवश्यक दस्तावेज जैसे चालक लाइसेंस, बीमा, आरसी बुक, प्रदूषण प्रमाणपत्र, परमिट आदि की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा प्रयास, हर बच्चा रहे सुरक्षित : नीलम
सेफ सिटी टीम की इंचार्ज एएसआई ने कहा कि हमारा इस प्रकार का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब फिर से स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें नशा कर वाहन चलाना, तेज रफ्तार, ओवरलोड, असुरक्षित ओवरटेक, थकान में वाहन चालन, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने इत्यादि बातों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed