{"_id":"687bea86dee8b23f7c0fb092","slug":"police-will-take-venkat-gangs-shooters-on-remand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141022-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वेंकट गैंग के शूटरों को रिमांड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वेंकट गैंग के शूटरों को रिमांड पर लेगी पुलिस
Sun, 20 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साढौरा के गांव असगरपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोलियां लगने घायल वेंकट गैंग के दोनों शार्प शूटरों को पुलिस रिमांड पर लेगी। दोनों की जगाधरी के सिविल अस्पताल से छुट्टी का इंतजार है, जहां दोनों पुलिस निगरानी में उपचाराधीन है।
साढौरा के गांव असगरपुर के करालघाट समीप शुक्रवार की शाम वेंकट गैंग के दो शॉर्प शूटरों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान करीब 20 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें शूटरों के पांव में भी गोलियां लगीं। दोनों की पहचान गांव सरावां निवासी विकास उर्फ ज्वाला और कनिपला निवासी दीपक के रूप में हुई।
विकास पर लूटपाट व आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को पांव में गोलियां लगने पर पुलिस द्वारा जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को दोनों को छुट्टी नहीं मिली। इस कारण दोनों से पुलिस पूछताछ शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी कि दोनों द्वारा क्या वारदात की जानी थी। साथ ही उनकी ओर से पुलिस पर जिन हथियारों से गोलियां चलाई गई, उनकी बरामदगी के साथ यह हथियार कहां से लाए गए, यह पता किया जाना है। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाश कालाअंब में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।
अस्पताल से छुट्टी मिलने पर दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे उनसे पूछताछ में और भी खुलासे हो सकें। -कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।