फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police will monitor the district through CCTV, checkpoints will also be hi-tech

Yamuna Nagar News: सीसीटीवी से पुलिस करेगी जिले की निगरानी, नाके भी होंगे हाईटेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Police will monitor the district through CCTV, checkpoints will also be hi-tech
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। अब चौक-चौराहों व नाकों पर कर्मचारी न भी हो तब भी लोग पुलिस की नजर से बच नहीं सकेंगे। जिले के सभी स्थानों की निगरानी तीसरी आंख से की जाएगी। शहर सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर पुलिस की ओर से सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। इसके लिए 220 स्थान का चयन किया गया हैं। इनमें से 100 स्थानों पर नगर निगम की ओर से सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जबकि अन्य 120 स्थानों पर सीआरएस के तहत कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे।
इसके तहत अभी तमाम स्थायी नाकों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। जबकि अन्य स्थानों पर जल्द ही कैमरे लगाने की योजना है।इससे जिले के प्रवेश, हाई-वे जंक्शन, लिंक कनेक्शन, मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थान कवर किए जाने की योजना है। कैमरे लगने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। वहीं, इससे पुलिस कर्मचारियों को निगरानी सहित अपराधियों की पहचान व मामलों की जांच में भी आसानी होगी। इसके बाद जिले में आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार होना व छिपना आसान नहीं होगा। इस योजना के तहत लले के सभी नाके भी सीसीटीवी के जद में आए जाएंगे। हाई रेज्युलेशन वाले यह सभी सीसीटीवी वाई-फाई कनेक्शन से जोड़े जाएंगे। सभी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। जहां कर्मचारी बैठकर तमाम स्थानों की निगरानी आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कई आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। अकसर वारदात को अंजाम देकर अपराधी आसानी से फरार हो जाते हैं। जिनकी जल्दी से पहचान भी नहीं हो पाती है। अब ऐसा करना आसान नहीं होगा। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने 25 स्थानों पर नाके लगाकर 200 कर्मचारी तैनात किए हैं। बावजूद इसके वारदातों में कमी नहीं आई। जिले में फायरिंग कर अपराधी फरार हो गए। इसके अलावा लूट व झपटमारी की वारदातें भी बढ़ रही हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशान अपराधियों की पहचान में आती है। सीसीटीवी से पुलिस का यह काम आसान हो जाएगा। बता दें कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर कैमरे पहले से ही लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

इन स्थानों पर लगे हैं नाके

पुलिस की ओर से पुराना रादौर रोड रेलवे स्टेशन चौक, प्यारा चौक, मातेश्वरी अहिल्याबाई चौक, महाराणा प्रताप चौक, आईटीआई जगाधरी वर्कशॉप, ससौली रोड, रटौली रोड टाउन पार्क, टी-प्वाइंट तेजली, जगाधरी बस अड्डे के पास, सेक्टर-17 मोड़, अग्रसेन चौक, जीओ पेट्रोल पंप, जगाधरी शराब गोदाम, चांदपुर चौक, विश्वकर्मा चौक, जोडिया, कलानौर, व्यासपुर साढौरा मार्ग ककड़ौनी मोड सहित कुछ अन्य स्थानों पर नाके लगाए गए हैं।
-----------
सभी थानों में होगा कंट्रोल रूम
पुलिस ने सीसीटीवी लगाने के लिए जिलेभर में 220 मुख्य स्थान चिह्नित किए हैं। इनके लिए कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे। जहां कैमरे लगेंगे उन क्षेत्रों के थानों में कंट्रोल रूम होगा। जिससे थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी अपने क्षेत्र की निगरानी कर सकेंगे। इसके अलावा एक कंट्रोल रूम मुख्य होगा। जिसमें सभी कैमरे व क्षेत्र एक साथ देखे जा सकेंगे। यह कंट्रोल रूम जिला मुख्यालय के करीब बनाया जा सकता है।

--------------
वर्जन
नाकों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। अलावा कुछ अन्य स्थान भी चिन्हित किए गए हैं। जिसकी अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसके बाद अन्य स्थानों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे।
सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed