{"_id":"607ddebd8ebc3ed9b81a290f","slug":"police-team-attacked-head-constable-injured-in-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl677204158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/प्रतापनगर। कोर्ट के भगोड़ा घोषित किए हाफजी निवासी मलकीत उर्फ मित्ता को पकड़ने आई बिलासपुर पुलिस की टीम पर उसके परिजनों ने कस्सी व डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने कस्सी से वारकर हेड कांस्टेबल भूपेंद्र को घायल कर दिया। अन्य पुलिस कर्मियों को हल्की चोट लगी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी मलकीत व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
हाफजी निवासी मलकीत उर्फ मित्ता ने बिलासपुर निवासी दीनानाथ से साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी ने उसे रुपये नहीं चुकाए थे। जब दीनानाथ ने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने कुछ चेक दीनानाथ को दिए थे, लेकिन यह चेक बाउंस हो गए थे। इसके बाद दीनानाथ ने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी थी। पुलिस ने जुलाई 2017 में आरोपी मलकीत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी जमानत पर रिहा हो गया था, लेकिन बाद में वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने साल 2020 में उसे भगोड़ा घोषित किया था।
सोमवार सुबह बिलासपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मलकीत अपने घर पर आया हुआ है। आरोपी को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र, लेडी हेड कांस्टेबल रीटा और होमगार्ड बंटी की टीम बनाई गई। सोमवार सुबह चारों पुलिस कर्मियों ने आरोपी मलकीत के घर हाफजी में दबिश दी।
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस आरोपी मलकीत के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने डंडों, लाठी व कस्सी से पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। कस्सी लगने से हैड कांस्टेबल भूपेंद्र घायल हो गए। जबकि अन्य पुलिस कर्मियों को मामूली चोट लगी। मारपीट के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी ने प्रताप नगर की सीएचसी में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी प्रतापनगर बलराज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाफजी गांव में पुलिस कर्मचारियों पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया है। पुलिस कर्मियों का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी मलकीत व उसके परिजनों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।