फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police supervisor took stock of sensitive booths

Yamuna Nagar News: पुलिस पर्यवेक्षक ने लिया संवेदनशील बूथों का जायजा

Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police supervisor took stock of sensitive booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निकाय चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरवार को पुलिस पर्यवेक्षक पंखुड़ी कुमार एसपी (एचएसएनसीबी) ने निकाय चुनाव क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर क्या व्यवस्था की है इसकी जानकारी मतदाताओं तक पहुंचनी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। मतदान केंद्रों की संरचना, मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था, वालंटियर का सहयोग लेने, चिकित्सा किट की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधा होने से मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाता बेहतर महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने संवेदनशील बूथ गधौली बूथ नंबर 162,163 व 164, मॉडल कॉलोनी बूथ 134 से 139, कीर्ति नगर बूथ 140-141, संत शीतल गिरी बूथ 145 से 147, पुराना हमीदा बूथ 203 से 208, पुराना हमीदा बूथ 209 से 217, बूड़िया बूथ 62 से 68, हमीदा बूथ नंबर 199, शादीपुर बूथ 180 व 181 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों के भीतर वोटर्स की सहायता के लिए बूथ व अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े साइन लगाने संबंधी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed