{"_id":"6786b84fb49941752e009806","slug":"police-set-up-special-checkpoints-at-68-places-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131513-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस ने 68 स्थानों पर लगाए विशेष नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस ने 68 स्थानों पर लगाए विशेष नाके
Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला पुलिस की विभिन्न इकाइयों की ओर से अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार नाकाबंदी व सीलिंग प्लान के तहत नाके लगाकर जांच की जा रही है। जिले में 68 स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही।
पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, अपराध यूनिट प्रभारियों को कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगहों, सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के स्थल पर कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला पुलिस की एसएचओ मोबाइल, पीसीआर, महिला पीसीआर, दुर्गा शक्ति मोबाइल, डायल-112, राइडर को नियुक्त किया गया है। यह सभी पेट्रोलिंग टीम अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करके कानून व्यवस्था बनाए हुए है।
इसके अलावा बाजारों में आम जनता की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संपूर्ण जिला में पैदल गश्त बढ़ाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध, असामान्य वाहन या व्यक्ति की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल-112 पर सूचना दें।