फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police remained alert, voting peacefully

Yamuna Nagar News: मुस्तैद रही पुलिस, शांति से मतदान

Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert, voting peacefully
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी और रादौर नगर पालिका का रविवार को चुनाव हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही सुरक्षा को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील क्षेत्रों में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी। पुलिस अधिकारी भी लगातार गश्त करते रहे। समाचार लिखे जाने तक कहीं पर किसी तरह की मारपीट की सूचना नहीं मिली। कुछ स्थानों पर लोगों ने अव्यवस्था को लेकर सवाल जरूर उठाए हैं।
जिले में नगर निगम में 348 और रादौर नगर पालिका के 14 बूथों पर मतदान हुआ। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर 1700 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। मतदान केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था। 200 मीटर तक का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था। 17 पेट्रोलिंग पार्टी ड्यूटी पर तैनात रही। वहीं एसपी, एएसपी दौरा करते रहे।
विज्ञापन

मतदान को लेकर जिले में 65 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया था। जिसमें पुराना हमीदा के मतदान केंद्र भी शामिल थे। हमीदा क्षेत्र से पुलिस के पास हंगामे का इनपुट मिला था। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। हालांकि, शहर में कहीं पर भी लड़ाई झगड़े की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed